पर्यावरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तम कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को नेपाल में किया गया सम्मानित

 पर्यावरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तम कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को नेपाल में किया गया सम्मानित


जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट


लखनऊ के पर्यावरण प्रेमी को सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाऐ

लखनऊ, उत्तरप्रदेश ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 30 नवंबर, 2021 ) । नेपाल देश के लुम्बनी प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान समारोह सह विचार मंथन शिविर में उत्तर प्रदेश लखनऊ जिले के पर्यावरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तम कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
जिसमें लक्ष्मी हजेला सामाजिक कार्यकर्ता एवं चीफ फन्सनरी (स्वर्रचना फॉउंडेशन लखनऊ) को श्रीमती सुषमा यादव सहकारी मंत्री लुंबिनी प्रदेश ने सम्मानित किया इस अवसर पर श्री मनमोहन चौधरी मेयर लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका अवधेश कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष लुंबिनी विकास कोष पशुपतिनाथ कोइराला सचिव पर्यावरण मंत्रालय लुंबिनी प्रदेश नेपाल, मोहम्मद अकरम चीफ गेस्ट बांग्लादेश, दान बहादुर चौधरी पूर्व मंत्री लुंबिनी प्रदेश नेपाल आदि के द्वारा मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं अंग बस्त्र दे कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ धर्मेन्द्र जी ने किया एवं संचालन उमेश यादव लुंबिनी प्रदेश ने किया। बताते चलें कि इस कार्यक्रम में 06 देश से आए सैकड़ों लोगों को यह सम्मान प्रदान किया गया, उत्तर प्रदेश, लखनऊ जिले के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी राजनीतिक के नेता गन बुद्धिजीवियों ने लखनऊ के पर्यावरण प्रेमी को सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाऐ दिया एवं कहा कि यह लखनऊ जिले के लिए गर्व की बात है।


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments