ज्योतिष विचार : कैसा रहेगा नववर्ष -2022 विश्व और भारत की ज्योतिषीय आकलन :: पंकज झा शास्त्री
ज्योतिष विचार : कैसा रहेगा नववर्ष -2022
विश्व और भारत की ज्योतिषीय आकलन :: पंकज झा शास्त्री
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
पश्चिमी देशों में आपसी टकराव से उग्र प्रदर्शन और हाहाकार युद्ध या युद्ध की स्थिति पूरे विश्व मे चिन्ता बढ़ाएगा, 2022
दरभंगा/मधुबनी, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 28 दिसम्बर, 2021)। हम सभी अंग्रेजी वर्ष 2021 की विदाई और नव वर्ष 2022 के स्वागत के लिए तैयार है।
अंग्रेजी नव वर्ष 2022 इस बार शनिवार मूल नक्षत्र में प्रारंभ हो रहा है, चंद्रमा धनु राशि मे रहेगा, वहीं हिंदी नव वर्ष विक्रम संवत 2079, 02 अप्रैल 2022 को शनिवार रेवती नक्षत्र में प्रारंभ हो रहा है और चंद्रमा मीन राशि मे रहेगा।
ज्योतिषीय आकलन देखा जाय तो विश्व के अधिकतर हिस्सा बहुत ही भयावह और खतरनाक स्थिति से गुजर सकता है जिसमे प्राकृतिक अप्राकृतिक घटना हो सकती है।
इसमें कोई आसमानी आफत पृथ्वी की ओर बहुत तेजी से बढ़ेगी या टकरा सकती है।
मानवीय भूल के कारण या द्वेष एवं बर्चस्व की भावना या आतंकी विस्फोट के कारण रक्त की धार बह सकती है, चीख पुकार के साथ शांति भंग हो सकती है। पश्चिमी देशों में आपसी टकराव से उग्र प्रदर्शन और हाहाकार युद्ध या युद्ध की स्थिति पूरे विश्व मे चिन्ता बढ़ाएगा, इसका असर मानव के साथ अन्य जीव जंतु पर परेगा।
भूकंप, तूफान, ज्वाला मुखी बिस्फोट, अग्नि कांड, यातायात दुर्घटना एवं अन्य दुर्घटनाओं मे वृद्धि की संभावना है।
विश्व की अर्थ व्यवस्था चरमराएगी जिस कारण बेरोजगारी, भुखमरी बढ़ेगी। महगाई अपने चरम पर होगा। मानव का अपना दिमाग कमजोर होगा कारण कंप्यूटर माइंड व्यक्ति पर हावी होगा, मानसिक रोग, नेत्र, दिल, फेफरे, मूत्र, गुप्त , किडनी, लिवर के रोग में वृद्धि हो सकती है। लोगो का जुकाव अंग्रजी दवाओं की तुलना मे आयुर्वेद की ओर बढ़ेगा।
भारत सरकार कई निर्णायक कदम उठाने मे सक्षम होंगे, हालांकि विपक्षी दल दबाव सरकार पर पूरी तरह बनी रहेगी।
विश्व के कई देश भारत की ओर आशा भरे नजरों से देखेगा। परोशी मुल्कों से आतंकी गतिविधियों मे इजाफा होगा भारत को पूर्ण सतर्क रहने की जरूरत है। उच्च शिक्षा की रफ्तार धीमी होगी, उद्योग, व्यापार, शेयर बाजार एवं कृषि क्षेत्र मे उतार चढ़ाव रहेगा।
सैनिक एवं रक्षा क्षेत्र मे मजबूती होगी। अंतरिक्ष एवं संचार के क्षेत्र मे उन्नति होगी। न्याय के क्षेत्र मे सुधार होगा। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की मृत्यु होना संभव है। मिला जुला कर 2022 कई बड़ी प्राकृतिक अप्राकृतिक घटनाओं से विश्व को चिन्ता बढ़ा सकता है।
वैसे हर घटना एक नया बदलाव को लाता है अतः सभी को सकारात्मक विचार के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आप सभी का कल्याण हो जय माता दी।
जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित ।
Comments