रोषड़ा में पैक्स अध्यक्ष विजय महतो की अपराधियों ने गलाकाट की निर्षंश हत्या

 रोषड़ा में पैक्स अध्यक्ष विजय महतो की अपराधियों ने गलाकाट की निर्षंश हत्या


जनक्रांति कार्यालय से संवाद सूत्र की रिपोर्ट

रोषड़ा अनुमंडल के चकथात पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विजय महतो के हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी हो- माले

 

जिले में बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगे- सुरेन्द्र प्र० सिंह

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 17 दिसंबर, 2021)। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना के चकथात पूरव पंचायत के खैरा गांव निवासी फूलो महतो के पैक्स अध्यक्ष सह सीएसपी संचालक पुत्र विजय महतो-40 (राजद नेता) की हत्या की निंदा भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की है ।

विदित हो कि सीएसपी के निकट ही गुरूवार की अहले सुवह उनकी लाश देखी गई । गला काटकर उनकी हत्या कर दी गई. हत्याकांड की खबर सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई । मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच- पड़ताल शुरू कर दी है ।


उन्होंने जिले में बढ़ रहे हत्या- अपराध की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग तथाकथित सुशासन की सरकार के जिला प्रशासन से की है । माले नेता ने विजय महतो के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने, परिजन को 10 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है ।

 
विजय महतो हत्याकांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए माले नेता सुरेन्द्र ने कहा है कि जिले में बगैर हत्या- अपराध का शायद ही कोई दिन बीतता है ।

कानून- व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति चिंता का विषय है । इस यथाशीघ्र रोक लगनी चाहिए ।


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित।

Comments