पैक्सों के माध्यम से धान की फर्जी खरीदारी में बी सी ओ एवं डी सी ओ शामिल-महावीर पोद्दार

 पैक्सों के माध्यम से धान की फर्जी खरीदारी में बी सी ओ एवं डी सी ओ शामिल-महावीर पोद्दार


जन क्रांति कार्यालय रिपोर्ट


धान की फर्जी खरीदारी में लाखों रूपये का घोटाला-महावीर पोद्दार

धान की फर्जी खरीदारी की उच्चस्तरीय जांच हो नहीं तो होगा चरणबद्ध आन्दोलन-फूलबाबू सिंह

समस्तीपुर,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन 24फरवरी,2022) भाकपा माले उजियार पुर प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि उजियार पुर प्रखंड के सभी पंचायतों में फर्जी तरीके से पैक्स अध्यक्ष अपने माता-पिता, भाई-भावी ,भतीजा सहित अन्य रिश्तेदारों के नाम पर फर्जी तरीके से सैकड़ों क्विंटल धान की फर्जी खरीदारी कर लाखों रूपये का घोटाला किया है। इस घोटाले में बी सी ओ एवं डी सी ओ भी शामिल है।

फर्जी रजिस्टर मेनटेन कर लाखों रूपये की अवैध कमाई करने में बी सी ओ एवं डी सी ओ ने पैक्स अध्यक्ष को खुला संरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि किन-किन किसानों से कितना-कितना क्विंटल धान की खरीदारी की गई और वह किसान कितने एकड़ में धान की फसल लगाये थे और इस वर्ष कितने किसानों के फसल अत्यधिक वर्षा में बर्बाद हुई थी।

किसान महासभा के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार राय ने कहा की धान की फर्जी खरीदारी में लाखों रूपये का घोटाला किया गया है। इस फर्जी तरीके से धान खरीदारी की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है।
भाकपा माले जिला स्थाई समिति के सदस्य फूलबाबू सिंह ने कहा कि उजियार पुर प्रखंड सहित पूरे जिले में धान की खरीदारी करने में व्यापक पैमाने पर अनियमितता, लूट और धांधली किया गया है और इसमें बी सी ओ एवं डी सी ओ की सन्लिप्तता की भी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करे प्रशासन अन्यथा भाकपा माले चरणबद्ध आन्दोलन 15 मार्च से शुरू करेगी।

भाकपा माले किसानो के साथ धोखाधड़ी करने वाले को बर्दाश्त नहीं करेगी। आज भी हजारों वास्तविक किसान अपना धान बिचौलिया के हाथों बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पैक्स अध्यक्ष,बी सी ओ एवं डी सी ओ की तिकड़ी ने धान की अवैध फर्जी खरीदारी सिर्फ रजिस्टर पर दिखा कर लाखों नहीं करोङो रूपये का घोटाला किया है।

जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
            

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित