नगर निकाय के गठन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गई आहूत

 नगर निकाय के गठन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गई आहूत


जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट



नवगठित नगर निगम के अंतिम रूप से गठित वार्डों का 08 मार्च 2022 को जिला गजट में किया जाएगा प्रकाशन : जिलाधिकारी

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 04 फरवरी, 2022)। जिला सूचना एंव जनसंपर्क कार्यालय समाहरणालय समस्तीपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति सं० :01 दिनांक 4 फरवरी 2022 के माध्यम से प्रेस कार्यालय को दी गई जानकारी मुताबिक बताया जाता है कि योगेंद्र सिंह जिलाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में नगर निकाय के गठन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आहूत की गई।


उक्त बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, नगर आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय प्रशाखा, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण/लघु सिंचाई/ जल निस्सरण उपस्थित थे।

वहीं उक्त बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी रोसरा/अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी/अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय उपस्थित थे।
बिन्दू बार बताते हैं की समस्तीपुर जिला के नवगठित नगर निकायों (नगर पंचायत/नगर परिषद और नगर निगम) के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) गठन से संबंधित बैठक जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


वहीं पारदर्शिता के साथ वार्डों का गठन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि वार्ड का गठन निष्पक्ष रूप से किया जाएगा।
इसके साथ ही वार्डों का गठन औसत जनसंख्या के आधार पर किया जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही वार्ड गठन के पश्चात प्रत्येक वार्ड का संख्यांकन किया जाएगा, जो उत्तर पश्चिम दिशा से प्रारंभ कर दक्षिण पूर्व दिशा में समाप्त किया जाएगा।
उपरांत संख्याकन 01 से शुरू होकर लगातार वार्ड संख्या 01, 02, 03 इत्यादि के रूप में हो। एक के बाद एक संख्यात्मक वार्ड एक दूसरे से सटे हुए रहने चाहिए।
इसके साथ ही संख्याकन के पश्चात प्रपत्र 06 में संबंधित नगर निकाय के सूचना पट्ट तथा जिला दंडाधिकारी के कार्यालय के सूचना पट्ट में संलग्न निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा।


उसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जिला दंडाधिकारी या उनके द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी द्वारा प्राप्त आपत्तियों पर सम्यक जांच उपरांत आवश्यक आदेश पारित किया जाएगा। जो अंतिम होगा किसी भी परिस्थिति में नगरपालिका के अधीन कार्यरत किसी भी पदाधिकारी को प्राधिकृत पदाधिकारी के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा।
साथ ही प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन प्रारूप प्रकाशन के उपरांत समय सारणी के अनुसार ही किया जाएगा। इस प्रकार अंतिम रूप से तैयार की गई वार्डो की सूची में बिना राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश से किसी भी प्रकार का परिवर्तन या संशोधन नहीं किया जाएगा।
इसके साथ ही वार्डों का परिसीमन एवं गठन 03 फरवरी 2022 से 10 फरवरी 2022 तक किया जाना है।
वहीं गठित वार्डों का प्रारूप प्रकाशन 11 फरवरी 2022 को किया जाएगा।
साथ ही आपत्ति 11 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 तक किया जाएगा।
प्रारूप प्रकाशन के दौरान आपत्तियों का निष्पादन 13 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 तक किया जाना है।
इसके साथ साथ वार्डों की सूची तैयार कर उस पर प्रमंडलीय आयुक्त का अनुमोदन 28 फरवरी 2022 से 5 मार्च 2022 तक लिया जाएगा।
इसके उपरांत अंतिम रूप से गठित वार्डों का जिला गजट में प्रकाशन 08 मार्च 2022 को किया जाएगा।


उपरोक्त जानकारी ईमेल माध्यम से District  Public Relations Officer, Soochna Bhawan Collectorate Campus, Samastipur, Bihar द्वारा प्रेस कार्यालय को दिया गया।
जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित ।

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित