✍️👉🙏🏿🌹मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार आजका राशिफल..🌹🙏🏿 👈 👉🙏🏿🌹 आजका दिन मंगलमय हो..🌹🙏🏿👈 👉✍️📖आजका राशिफल...📖🌹🙏🏿👈

 ✍️👉🙏🏿🌹मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार आजका राशिफल..🌹🙏🏿 👈

👉🙏🏿🌹 आजका दिन मंगलमय हो..🌹🙏🏿👈
       👉✍️📖आजका राशिफल...📖🌹🙏🏿👈


जनक्रांति कार्यालय से ज्योतिष पंकज झा शास्त्री की रिपोर्ट

              ✍️👉👀मिथिला क्षेत्रीय पंचांग👀🌹🙏🏿👈


दरभंगा/मधुबनी/समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 09 March 2022 )।
तिथि : 09 मार्च, 2022
रोज  : बुधवार।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत् 1943,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, दक्षिणे काल:,
🌹🌞🌹
कृतिका नक्षत्र दि 08:46 तक,
उपरान्त रोहिणी नक्षत्र आरम्भ।
योग विष्कुम्भ द 48 प 00,
करण द 18 प 59,
चंद्रमा वृष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:10, सूर्यास्त 05:50,
दिन का राहु काल - दि 09:06 से 10:34 तक, इसके बाद दि 12:02 से 01:39 तक।
🌹🌎🌹


आज - कमदा सप्तमी व्रत, प्र द्विरागमन सप्तम्यां रोहिण्यां च । विपणि रोहिण्यां दि 08:46 ऊपरि। मुण्डन रोहिण्यां।
👉 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
🌹🙏🌹
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है।✍🏻


          👉✍️📖 आजका राशिफल 📖🌹🙏🏿👈


01.मेष🌹
मन प्रसन्न रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। कुछ समस्याएं परेशान करेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।
02.वृष🌹
मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। परिवार की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। आय की स्थिति सुधरेगी। आय के नए स्रोत भी विकसित हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।
03.मिथुन🌹
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मन अशान्त रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।
04.कर्क🌹
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार का साथ रहेगा। धन प्राप्ति‍ होगी। स्वास्थ्‍य सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। क्रोध की अधिकता हो सकती है।
05.सिंह🌹


आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी।
06.कन्या🌹
मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ सकते हैं। क्रोध की तीव्रता में कमी आएगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
07.तुला🌹
कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं।
08.वृश्चिक🌹
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे।
09.धनु🌹


शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों के सहयोग से तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
10.मकर🌹
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पर‍िवार के साथ धार्मि‍क कार्यक्रम में ह‍िस्‍सा लेंगे।
11.कुंभ🌹


संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में विशेष कार्य के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भावनाओं को वश में रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
12.मीन🌹
मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता म‍िलेगी। भाई-बहनों का साथ मिल सकता है। आय में वृद्धि तो होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ सकते हैं। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। खानपान के प्रति सतर्क रहें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
🌹🙏🌹

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

➡️ नोट - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्म कुण्डली, वास्तु, पूजा पाठ , महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।


     

             🙏🏿🌹🙏🏿🌹🙏🏿🌹🙏🏿
जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा पंकज झा शास्त्री द्वारा सम्प्रेषित ज्योतिष शास्त्र विचार कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।

Comments