राशि अनुसार रंगो का इस्तेमाल करे तो होली का रंग और भी सुहाना होता है। जानते है अपने राशि अनुसार किस रंग से फगुआ के होली को रंगीन करे : पंकज झा शास्त्री

 राशि अनुसार रंगो का इस्तेमाल करे तो होली का रंग और भी सुहाना होता है। जानते है अपने राशि अनुसार किस रंग से फगुआ के होली को रंगीन करे : पंकज झा शास्त्री


जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट

 राशि अनुसार किस रंग से फगुआ के होली को रंगीन करे।✍🏻पंकज झा शास्त्री

दरभंगा/मधुबनी/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 17 मार्च,2022) । होली पर्व आते ही लोगो में उमंगों का रंग चढ़ने लगता है। वैसे तो होली पर्व से पूर्व बसंत पंचमी के दिन से लोगों में रंगों का मस्ती दिखने लगता है और होली पर्व आते ही यह रंग पूरी तरह से अपने चरम पर रंगीन हो जाती है।
यदि अपने राशि अनुसार रंगो का इस्तेमाल करे तो होली का रंग और भी सुहाना होता है। आइए जानते है अपने राशि अनुसार किस रंग से फगुआ के होली को रंगीन करे।✍🏻
पंकज झा शास्त्री
9576281913


मेष और वृश्चिक राशि🌹
मेष एवं वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है जिसका रंग लाल है। इसलिए होली में इन राशियों के लिए लाल, गुलाबी एवं पीले रंग का प्रयोग करना उचित है।
वृषभ और तुला राशि 🌹
इन राशि के स्वामी शुक्र हैं। सफेद, गुलाबी और सिल्वर रंग से होली खेलना इनके लिए अधिक लाभदायक होगा। तुला राशि के लोग नीला, हरा, गुलाबी रंग से होली खेल सकते हैं।
मिथुन और कन्या राशि🌹
इन राशियों के स्वामी बुध है। इन राशि वाले लोग आज के दिन हरे रंग का प्रयोग करें। आपके लिए शुभ होगा।
कर्क राशि🌹


इस राशि के स्वामी चन्द्रमा हैं। इस राशि के लोगों को सफ़ेद एवं सिल्वर रंग के गुलाल का प्रयोग करना शुभ होगा। इनके लिए पीले रंग से भी होली खेलना शुभ है।
सिंह राशि 🌹
इस राशि के लोगों को नारंगी, पीले या लाल रंग से होली खेलना चाहिए। इससे जीवन में मधुरता आएगी।
धनु और मीन राशि🌹


इन राशियों के स्वामी गुरु हैं। इन राशियों के लोग पीले एवं लाल,रंग से होली खेलें काफी शुभ होगा। मीन राशि के लोग नारंगी रंग से भी होली खेल सकते हैं।
मकर और कुंभ राशि🌹
इन राशियों के स्वामी शनि है। इन राशि के लोगों को नीले एवं बैगनी रंग से होली खेलना चाहिए।


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा ज्योतिष पंकज झा शास्त्री की विचार प्रकाशित व प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित