जानिए कैसा रहेगा आज का ज्योतिष पंचांग अनुसार राशिफल ज्योतिष शास्त्र पंचाग

 जानिए कैसा रहेगा आज का ज्योतिष पंचांग अनुसार राशिफल



                                     ज्योतिष शास्त्र पंचांग
दरभंगा/मधुबनी/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 23 मार्च, 2022) ।
दिनांक - 23 मार्च 2022
दिन -  बुधवार
विक्रम संवत - 2078
शक संवत -1943
अयन - उत्तरायण
ऋतु - वसंत ऋतु
मास - चैत्र
पक्ष - कृष्ण
तिथि - षष्ठी 24 मार्च रात्रि  02:16  तक तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र - अनुराधा शाम 06:53 तक तत्पश्चात जेष्ठा
योग - वज्र सुबह 10:20 तक तत्पश्चात सिद्धि
राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:17 तक
सूर्योदय - 06:41
सूर्यास्त - 18:49
दिशाशूल - उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण - संत एकनाथ जी जयंती
💥विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

                  🌞 ~ ज्योतिष शास्त्र विचार पंचांग ~ 🌞

 

🌷 बच्चों का रोना🌷
👦🏻 रात को बच्चे उठकर रोते हैं तो दूध आदि पिलाकर/पिलाते हुए सिर पर हाथ घुमाते हुए गुरु मंत्र जप करें, तुलसी की माला पहनाये।
🌷 ग्रहबाधा दूर करने का उपाय🌷
👉🏻 शनि, राहू-केतु आदि ग्रहों के दोष-निवारण के लिए प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को अपने हाथ से आटे की लोई गुड़सहित प्रेमपूर्वक किसी नंदी अथवा गाय को खिलायें। कैसी भी ग्रहबाधा हो, दूर हो जायेगी ।
🌷 स्वप्नदोष, धातु सम्बंधित तकलीफें🌷
👉🏻 जिसको स्वप्नदोष, धातु सम्बंधित तकलीफें हैं, उनके लिए सरल उपाय हैं, सूर्य-अस्त के बाद अँधेरा होने के पहले, पश्चिम (west) में एक ही तारा होता हैं- शुक्र का तारा , वहा चमकता हैं।
उसको यह मंत्र बोले
हेमकुंदमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् ।
सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्‍यहम् ॥
🌷 ॐ शुक्राय नमः ॥
🏡 अगर घर पर हो तो दीपक भी दिखा दें नहीं तो सिर्फ़ मंत्र बोले. स्वप्नदोष, धातु की तकलीफों में बहुत लाभ होता हैं, शरीर में शुक्र मजबूत होता हैं ।
💵  कोई खर्चा नहीं हैं.कोई भी दिन कर सकते हैं। शुक्रवार को करो तो और अच्छा हैं ।
👉🏻 जिसको यह प्रॉब्लम हैं वे मानते हैं की यह ग़लत आदत हैं और यह मुझमे हैं। यह आदत आप में हैं तो आपसे अलग हैं। आप अपने को शुद्ध, बुध आत्मा जानो। इस तरह इससे बच सकते हों। दृढ विश्वास रखें।
      🙏🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌷🙏


                       ⚜️ आज का राशिफल ⚜️

 

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप सावधानी से बिताये स्वयं अथवा किसी अन्य के कारण परेशानी में पड़ सकते है। सेहत दिन के आरंभ से नरम होने लगेगी फिर भी आपका ध्यान आवश्यक कार्य छोड़कर मनोरंजन पर अधिक रहेगा। यात्रा के योग भी है सम्भव हो तो टालें कार्य हानि के साथ सेहत ज्यादा खराब हो सकती है। व्यवसाय क्षेत्र पर केवल व्यवहार के लिये ही उपस्थित रहेंगे शारीरिक रूप से समर्थ ना होने के कारण कार्यो में मन नही लगेगा। धन लाभ फिर भी निर्वाह योग्य हो ही जायेगा। परिजन भावनात्मक संबंध रखेंगे लेकिन आपको आज किसी का स्नेह पसंद नही आएगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप  घरेलू आवश्यकता की पूर्ति के लिये खरीददारी पर खर्च करेंगे व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में अकस्मात बढ़ोतरी होने से ज्यादा व्यस्त रहेंगे धन लाभ भी आशाजनक रहेगा। सामाजिक जीवन में लोगो से मेल जोल बढेगा आज आपके व्यवहार में नरमी रहने से सभी प्रशंशा करेंगे गृहस्थ में अवश्य ही किसी बात को लेकर गुस्सा आएगा थोड़ी ही देर में शांत भी हो जाएंगे। मित्र रिश्तेदारों के आगमन से चहल पहल बढ़ेगी। खर्च आवश्यकता से अधिक रहेंगे। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय से समय निकाल कर मित्र परिचितों के साथ आनंदमय क्षण बिताएंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये बेचैनी भरा रहेगा दाम्पत्य जीवन मे खरा ना उतर पाने की ग्लानि मन मे दिनभर रहेगी व्यवसाइयों की अपेक्षा नौकरी पेशा जातक ज्यादा मानसिक परेशानी से गुजरेंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक काम कम रहने से आलस्य में रहेंगे इसके बाद बिक्री बढ़ने पर धन की आमद होने लगेगी। घरेलू एवं देनदारी के खर्च अधिक रहने के कारण आज आय कम पड़ जाएगी जमा पूंजी में से खर्च करना पडेगा। घर में आज कोई ना कोई कमी अखरेगी परिजनों से आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का आरंभ बेहत ढीला रहेगा आज आप घरेलू कार्यो में उलझ कर रह जाएंगे मन मे बहुत दिनों से चल रही इच्छा पूर्ति के लिये जोड़-तोड़ बैठाएंगे परन्तु आज इच्छा पूर्ति केवल पारिवारिक सहयोग से ही हो सकती है। व्यवसायी वर्ग कारोबार में भी घर के बड़ो की राय अवश्य लें सफलता निश्चित मिलेगी। धन लाभ प्रयास करने पर ही होगा। नौकरी वाले लोग आराम से समय बिताने का प्रयास करेंगे लेकिन पारिवारिक उलझने आज चैन से नही बैठने देंगी। मांगे पूरी ना होने पर घर मे कोहराम मच सकता है। उच्चवर्गीय अधिकारियों से जानपहचान भविष्य में काम आएगी। मनोरंजन पर खर्च करेंगे।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए अशान्त रहेगा। दिन के आरंभ में किसी से झगड़ा होने की संभावना है आज आपका स्वभाव तीखा रहेगा वाणी की कटुता किसी के दिन को ठेस पहुचायेगी। पारिवारिक वातावरण बचते बचते भी धैर्य की कमी के कारण खराब होगा। आज आप बिना सोचे किसी से वादा न करें अन्यथा मुश्किल होगी। कार्य व्यवसाय से धन लाभ तो होगा परन्तु बहस बाजी के बाद ही। उधारी वाले व्यवहार भी परेशान करेंगे। अपनी किसी गलती के कारण हास्य के पात्र बनेंगे। यात्रा की योजना बनेगी खर्च अधिक करने पर भी शांति नही मिलेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध से ही धन संबंधित कार्यो की जोड़ तोड़ में लग जाएंगे लेकिन सफलता मध्यान के बाद ही मिलेगी। कार्य व्यवसाय के साथ ही आज अतरिक्त आय के स्त्रोत्र भी बनेंगे लंबी यात्रा के योग भी बन रहे है जो कि अंत समय मे टल भी सकते है फिर भी यात्रा में सामान की सुरक्षा निश्चित करें। घर मे आज आनंददाय वातावरण रहेगा परिजनों की खुशि के लिये बजट से ज्यादा खर्च करेंगे लेकिन धन लाभ भी साथ होने से आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। महिलाये मनपसंद वस्तु पाकर खुश रहेंगी। स्वास्थ्य की अनदेखी करेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप अपने दैनिक कार्यो से संतोष में रहेंगे। आय भी सोच के अनुसार रहेगी लेकिन आज हर जगह आलस्य प्रमाद फैलाएंगे कार्य क्षेत्र पर इस वजह से अव्यवस्था रहेगी सहकर्मि मनमानी करेंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर परिजनों का सहयोग मिलने से कोई काम रुकेगा नही। घरेलू कार्यो के लिये बेमन से समय निकालना पड़ेगा महिलाये अधिक खर्चीली  रहेंगी घर मे धार्मिक पूजा पाठ अथवा अन्य मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी होगी। संध्या बाद का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत होगा हाथ पैर में अकड़न अथवा दर्द की शिकायत हो सकती है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका स्वभाव का चंचल रहेगा किसी भी निर्णय पर ज्यादा देर नही टिकेंगे इस वजह से घर मे आपकी उपेक्षा होगी। कार्य व्यवसाय में भी पल पल में निर्णय बदल कर सहकर्मियों का लिये परेशानी खड़ी करेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने पर भी अपने हास्य व्यवहार से लोगो को आकर्षित कर लाभ कमाएंगे। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। नौंकरी वाले जातक अनचाहे खर्च आने से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। गृहस्थ में आज कमाने वालो का बोलबाला रहेगा इसके विपरीत बेरोजगार लोग भाग्य को कोसेंगे। स्वास्थ्य में विकार आएगा ठंडी वस्तुओ से परहेज करें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन विपरीत फलदायी रहेगा आज आप दिनचार्य से असंतुष्ट रहेंगे। बचते बचते भी कुछ ना कुछ हानि अवश्य होगी। कार्य क्षेत्र पर अनदेखी के कारण लाभ हाथ से निकल सकता है। चोरी की घटना भी होने की संभावना है सतर्कता बरतें। व्यवसाय में आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी फिर भी खर्च निकालने लायक आय हो जाएगी। वाहन भी सावधानी से प्रयोग करें चोटादि का भय है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत अकस्मात बिगड़ने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मित्र रिश्तेदार भार लगेंगे व्यवहार में कुशलता रखें अन्यथा संबंध खराब होसकते है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपको सभी क्षेत्र से मान-सम्मान दिलाएगा। आपके विचार अन्य लोगो को शीघ्र ही प्रभावित करेंगे कार्य व्यवसाय भी आज आपके व्यक्तित्त्व के बल पर उन्नति करेगा। धन की आमाद आज सुनिश्चित रहेगी थोड़ा प्रयास अधिक करें ज्यादा लाभ के हकदार बन सकते है। मध्यान बाद धार्मिक कृत्यों में सम्मिलित होंगे इन पर खर्च भी होगा।
गृहस्थी में कुछ ना कुछ खर्च लगा ही रहेगा आर्थिक स्थिति ठीक रहने से ज्यादा भारी नही पड़ेगा। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। भाई बंधु बाहरी तौर पर स्नेह करेंगे जबकि अंदर से ईर्ष्या का भाव रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप घर अथवा कार्य क्षेत्र पर जिस भी कार्य को करेंगे उसमे अवश्य ही सफल होंगे। सार्वजिनक क्षेत्र से भी मान-सम्मान मिलेगा। स्वभाव में परोपकार की भावना भी रहेगी जरूरतमंदों को यथा सामर्थ्य सहायता करेंगे। आर्थिक रूप से दिन वृद्धि वाला है परन्तु इसके लिये आपको एक निर्णय पर अटल रहना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी रहेगी जिससे थोड़ी अव्यवस्था बनेगी। परिवार में आज शांति रहेगी भाई को छोड़ सभी से स्नेह बना रहेगा। आवश्यक कार्यो के साथ ही मनोरंजन पर खर्च करने में कमी नही रखेंगे। रिश्तेदारी में जाने की योजना बनेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपकी धार्मिक भावनाये प्रबल रहेंगी दिन के आरम्भ में पूजा पाठ में व्यस्त रहेंगे धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी होगी। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादातर समय बेमन से ही व्यतीत करेंगे कुछ पुराने कार्यो से धन लाभ होगा नए अनुबंद भी मिल सकते है लेकिन अभी इनको लेकर दुविधा ही रहेगी। नौकरी वालो से आज काम के लिये बोलना झगड़ा मोल लेने जैसे रहेगा। पारिवारिक वातावरण आपसी बहस के कारण दूषित होगा लेकिन स्थिति गंभीर नही बनेगी। मध्यान बाद का समय बाहर घूमने के लिए पहले से ही निश्चित रखेंगे घरेलू खर्च के अलावा व्यक्तिगत खर्च अधिक रहेंगें ।
🌹🙏🌹
उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
🙏🌹🙏
➡️ नोट - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्म कुण्डली, वास्तु, पूजा पाठ , महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।


              

            🙏🏿🌹🙏🏿🌹🙏🏿🌹🙏🏿
जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा नागेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा सम्प्रेषित ज्योतिष विचार प्रकाशित व प्रसारित।

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित