एयरटेल पेमेंट्स बैंक के अधिकारियों ने मृतक के घर पहुंच कर उनके आश्रितों को दिया अनुदान स्वरूप 05 लाख का चेक
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के अधिकारियों ने मृतक के घर पहुंच कर उनके आश्रितों को दिया अनुदान स्वरूप 05 लाख का चेक
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
मृतक के आश्रितों को अनुदान स्वरूप चेक प्रदान करते हुए एयरटेल पेमेंट्स बैंक अधिकारी
समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 30 अप्रैल, 2022)। पूसा प्रखंड के कैजिया विशनपुर गांव में एयरटेल पेमेंट्स बैंक के अधिकारियों ने मृतक के घर पहुंच कर उनके आश्रितों को 05 लाख का चेक दिया। बतादें कि उक्त गांव निवासी विजय कुमार की बीते नवंबर माह में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
मृतक एयरटेल पेमेंट्स बैंक का ग्राहक था। एयरटेल पेमेंट्स बैंक अपने ग्राहक को मुफ्त में 05 लाख का दुर्घटना बीमा देती है उसी के तहत शनिवार को एयरटेल के अधिकारियों, ग्राहक
शिकायत पदाधिकारी आशुतोष राय, टीम लीडर चंदन मिश्रा, बैंक मित्र राज कुमार, राहुल सिन्हा एवं गांव के मुखिया मूनचुन जी के द्वारा मृतक की पत्नी रिंकू देवी को 05 लाख का चेक प्रदान किया गया।
साथ ही रिंकू देवी का एक भरोसा खाता खोला और उनका 05 लाख का व्यापक स्वास्थ्य बीमा भी किया गया।
जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित।
Comments