जिला स्तरीय पदाधिकारियों की जितेंद्र श्रीवास्तव भा०प्र०से० प्रभारी सचिव, समस्तीपुर जिला की अध्यक्षता में समाहरणालय में की गई बैठक आयोजित

 जिला स्तरीय पदाधिकारियों की जितेंद्र श्रीवास्तव भा०प्र०से० प्रभारी सचिव, समस्तीपुर जिला की अध्यक्षता में समाहरणालय में की गई बैठक आयोजित


जनक्रांति कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा


खाद/उर्वरक सरकारी रेट से किसानों को उपलब्ध हो जाए इसके लिए कठोर कदम उठाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी की मदद व जिला कृषि पदाधिकारी की मदद से कार्य करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया गया : जीतेंद्र श्रीवास्तव

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 04 अगस्त,2022)। जिला जनसंपर्क कार्यालय, समाहरणालय समस्तीपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति सं०:01 द्वारा दी गई जानकारी मुताबिक बताया जाता है कि आज वृहस्पतिवार दिनांक  04 अगस्त 2022 को जितेंद्र श्रीवास्तव भा०प्र०से० प्रभारी सचिव, समस्तीपुर जिला के अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई।


उक्त बैठक में जिलाधिकारी,अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समस्तीपुर, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व प्रशाखा, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल समस्तीपुर/ रोसरा एवं दलसिंहसराय उपस्थित थे।


वहीं मौके पर बैठक में सचिव महोदय द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए:
उक्त बैठक में जिन विभागों की समीक्षा की गई निम्न है:
1. कृषि
2. लघु सिंचाई
3. वन प्रमंडल

कृषि
01. जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि धान आच्छादन 19% जिले का प्राप्तांक रहा है। DAP,MOP,SSP, यूरिया उर्वरक किसानों के बीच वितरण कर दिया गया है। गन्ने की खेती की पैदावार इस बार कम हुई है। दलहन एवं तेलहन पैदावार के बारे में भी समीक्षा की गई। सारे बिंदुओं को समीक्षा उपरांत सचिव महोदय द्वारा जिला के कृषि के ग्राफ हेतु नाराजगी व्यक्त की गई एवं इस ओर विशेष रुप से ध्यान देने हेतु जिला अधिकारी को निर्देशित किया गया।
02. जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि आपके इस जिला और इस विभाग में आने से पहले की तुलना में विभाग को कितने प्रतिशत की प्रगति आपके द्वारा प्रदान की गई है, यह आपकी उपलब्धि/प्रोन्नति को प्रदर्शित करेगा।
03. जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा वितरण किए गए 6000 MT मिट्रिक टन उर्वरक का भौतिक सत्यापन प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी की सहायता से करवाने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया गया एवं इसका अनुपालन करने हेतु जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।


04. खाद/उर्वरक सरकारी रेट से किसानों को उपलब्ध हो जाए इसके लिए कठोर कदम उठाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी की मदद व जिला कृषि पदाधिकारी की मदद से कार्य करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया गया।
साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि 266.50 रुपए में यूरिया किसानों को उपलब्ध कराने हेतु सभी सरकारी खाद/उर्वरक दुकानों पर अपने स्तर के सरकारी कर्मी, या चौकीदारों की उपस्थिति में खाद्य वितरण/बिक्री करवाया जाए। इस हेतु जिलाधिकारी अपने स्तर से इसका मॉनिटरिंग करेंगे।  जिला कृषि पदाधिकारी इसका शत प्रतिशत अनुपालन करेंगे।


लघु सिंचाई
05. लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि जिले में 309 नलकूप खराब होने के कारण बंद है, एवं 128 नलकूप चालू स्थिति में है।
नलकूपों के खराब स्थिति के मध्य नजर सचिव महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं कार्यपालक अभियंता को बंद नलकूप की सूची विद्युत के कार्यपालक अभियंता को उपलब्ध करा कर 10 दिनों के अंदर मरम्मत/रिपेयर कराने हेतु संयुक्त रूप से कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को दिया गया।
06. कार्यपालक अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया  कि अभी हाल में लघु सिंचाई विभाग द्वारा खराब 24 नलकूपों की सूची विद्युत विभाग को दी गई थी। जिसे 2 दिनों के अंदर ही  23 नलकूप को मरम्मती कर चालू करवा दिया गया है।


07. लघु सिंचाई विभाग अंतर्गत पाए गए 11 विद्युत दोष व 155 संयुक्त दोष को कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत संयुक्त रुप से आपसी सामंजस्य कर खत्म करने हेतु (5 दिनों के अंदर) निर्देशित किया गया ।
08. खेत की चौहद्दी के कम से कम 2 बाउंड्री रैयतों का निशान या हस्ताक्षर लेकर ही डीजल अनुदान हेतु आवेदन स्वीकृत करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया।

वन प्रमंडल


09. वन रक्षी या फॉरेस्ट गार्ड की सहायता से अनुमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर जिले में नीलगाय की संख्या काउंट करवाने का निर्देश जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी को दिया गया। उपरोक्त जानकारी ईमेल माध्यम से प्रेस कार्यालय को District  Public Relations Officer,Soochna Bhawan Collectorate Campus
Samastipur, Bihar द्वारा दिया गया।


जनक्रांति प्रधान कार्यालय द्वारा प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित