दुर्गापूजा(दशहरा)/ रावण वध, दीपावली, छठ पूजा में विधि व्यवस्था हेतु शांति समिति की जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में की गई बैठक

 दुर्गापूजा(दशहरा)/ रावण वध, दीपावली, छठ पूजा में विधि व्यवस्था हेतु शांति समिति की जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में की गई बैठक


जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट


मूर्ति विसर्जन के समय जुलूस खासकर जिन मार्गो जहां विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करने का दिया गया दिशा/निर्देश

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 28 सितंबर, 2022 )। समस्तीपुर जिला जनसंपर्क कार्यालय, समाहरणालय समस्तीपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति सं० : 02 दिनांक 28 सितंबर 2022 द्वारा दी गई जानकारी मुताबिक आज जिलाधिकारी समस्तीपुर एवं पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा (दशहरा)/ रावण वध, दीपावली, छठ के संबंध में विधि व्यवस्था हेतु शांति समिति की बैठक सभी माननीय जनप्रतिनिधि एवं पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ की गयी।


बैठक में नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, समस्तीपुर एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
उपरोक्त सभी शांति समिति के सदस्यों से विधि व्यवस्था एवं पूजा पंडाल आयोजन हेतु उपलब्ध कराए गए बिंदुओं समीक्षा एक-एक कर की गई।


समीक्षा बिन्दु निम्नाकिंत है:-

1.अनुज्ञप्ति धारी पूजा आयोजन समितियों की अनुज्ञप्तियों की समीक्षा।
2. पिछले 2 वर्षों में जिलों में जहां-जहां सांप्रदायिक तथा अपराधिक घटना घटित हुई है, जिला स्तर पर उसका सूचीकरण।
3. महत्वपूर्ण तथा बड़े पूजा पंडालों में आयोजकों द्वारा सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठापन।


4. सोशल मीडिया के अफवाहों पर निगरानी।
5. थाना/SDO/SDPO एवं जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक के संबंध में।
6. प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिकोण से बिजली के पोल पर लटकते एवं झूलते तारों का निरीक्षण एवं उसका कारगर प्रबंधन।


7. असामाजिक तत्वों पर प्रमुख सड़कों/ एन०एच० पर अवैध चंदे की वसूली पर रोक।
8. दशहरा से छठ पर्व तक सघन साफ-सफाई।
9. मूर्ति विसर्जन के समय जुलूस खासकर जिन मार्गो जहां विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करने के संबंध में।
10. क्विक रिस्पांस टीम।
11. हेल्थ क्विक रिस्पांस टीम।
12. दशहरा, दिवाली, छठ पर्व के दौरान घनी आबादी के बीच अवैध पटाखों के बिक्री पर रोक।


13. अग्निशमन संयंत्र एवं वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था एवं शुगम उपलब्धता।
14. नावों का निबंधन/ निजी नावों के परिचालन पर रोक।
15. लॉडस्पीकर का नियमानुसार अनुमति एवं डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध।
16. घाटों के निरीक्षण एवं खतरनाक घाटों का सूचीकरण।
17. छठ घाटों की साफ-सफाई।
18. कोविड-19 के विषय में मानक संचालन प्रक्रिया (S.O.P) राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन।
19. बैरिकेडिंग लाल कपड़े से खतरा का चेतावनी संकेत।


20. यातायात एवं वाहन पार्किंग।
21. त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अस्थाई वॉच टावर।
22. दीपावली के अवसर पर प्रदूषण एवं पर्यावरण संतुलन पर अन्यान।
23. समय पर संयुक्त आदेश का निर्गमन।
24. नियंत्रण कक्ष की स्थापना इत्यादि के साथ ही विभिन्न दिशा निर्देश दी गई।
उपरोक्त जानकारी ईमेल माध्यम से District  Public Relations Officer, Soochna Bhawan Collectorate Campus, Samastipur -Bihar द्वारा प्रेस कार्यालय को दिया गया।


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित ।

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित