जदयू के पूर्व विधायक सह किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह की धर्मपत्नी विभूतिपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष आशा रानी का हुआ निधन

 जदयू के पूर्व विधायक सह किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष  रामबालक सिंह की धर्मपत्नी विभूतिपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष आशा रानी का हुआ निधन


जनक्रान्ति कार्यालय से ब्यूरो चीफ परशुराम कुमार की रिपोर्ट


विभूतिपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष मृतक श्रीमती आशा रानी की फाईल फोटो

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय  14 अक्टूबर,2022)। समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर विधानसभा जदयू के पूर्व विधायक सह किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री रामबालक सिंह की धर्मपत्नी एवं विभूतिपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष श्रीमती आशा रानी का निधन हो गया हैं ।

इस निधन की सूचना हसनपुर विधानसभा सभा के जदयू कार्यकर्ता को मिली तो जदयू कार्यकर्ता में शोक की लहर छा गयी । निधन की खबर सुनकर शोक संतप्त कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की भगवान मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करें ।

शोक संवेदना व्यक्त करने वाले हसनपुर के पूर्व विधायक राजकुमार राय, ललित कुमार यादव, विजय यादव, संजीव कुशवाहा, रामचंद्र पासवान, पप्पू यादव , नवीन यादव, गरीब मालाकार सहित औऱ भी जदयू कार्यकर्ता प्रमुख है ।

जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा ब्यूरो चीफ परशुराम कुमार की रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित।

Comments