जिला जज बटेश्वर नाथ पाण्डेय के सम्मान में जिला वकील संघ ने किया विदाई सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जिला जज बटेश्वर नाथ पाण्डेय के सम्मान में जिला वकील संघ ने किया विदाई सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
विदाई सम्मान समारोह में अधिवक्ताओं ने जिला जज को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग चादर फुल माला पहनाकर किया हार्दिक अभिनंदन
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 12 अप्रैल 2023 )। समस्तीपुर जिला वकील संघ समस्तीपुर द्वारा स्थानीय कर्पूरी सभागार में जिला जज बटेश्वर नाथ पाण्डेय के सम्मान में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता जिला वकील संघ के जिलाध्यक्षा किरण सिंह व कार्यक्रम समापन जिला सचिव विमल किशोर प्रसाद सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला वकील संघ के वरीय सदस्य रवीन्द्र कुमार सिन्हा, कृष्ण कुमार, शशिभूषण प्रसाद सिंह,
रविशंकर चौधरी, विनोद कुमार सिंह, संजय कुमार बब्लू, सुधीर कुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ जनमानस ऊपस्थित थे।
अंत में विदाई समारोह कार्यक्रम को जिला जज बटेश्वर नाथ पाण्डेय ने संबोधित करते हुए वकील संघ के साथ साथ अपने समस्त न्यायिक पदाधिकारियों को साधुवाद दिया।
जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
Comments