जनसैलाब बना समर्थन का प्रतीक : सरायरंजन बचाओ पदयात्रा के सातवें दिन किया गया कुणाल कुमार का भव्य स्वागत
जनसैलाब बना समर्थन का प्रतीक : सरायरंजन बचाओ पदयात्रा के सातवें दिन किया गया कुणाल कुमार का भव्य स्वागत
क्षेत्र के युवा और ऊर्जावान विधायक प्रत्याशी कुणाल कुमार, “सरायरंजन बचाओ पदयात्रा” के माध्यम से जनता के बीच कर रहे सीधा संवाद स्थापित
जहाँ भी कुणाल कुमार पहुंचे, वहाँ लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और उनके समर्थन में नारे भी लगाए । खास बात यह रही कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में बाहर निकलकर कुणाल कुमार से मिलने और समर्थन देने के लिए सामने आईं । युवा, बुज़ुर्ग, किसान और मजदूर—सभी वर्गों का उत्साह देखनेलायक था।

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन 03 मई 2025)। समस्तीपुर जिला के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों एक नई राजनीतिक जागरूकता की लहर चल पड़ी है। इस लहर का नेतृत्व कर रहे हैं क्षेत्र के युवा और ऊर्जावान विधायक प्रत्याशी कुणाल कुमार, जो “सरायरंजन बचाओ पदयात्रा” के माध्यम से जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं ।
आज पदयात्रा के सातवें दिन उन्होंने सरायरंजन प्रखंड के मुसापुर, खजुरी, अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत के अंतर्गत मणिका, मानिकपुर, लगमा, चकसाहा डीह, जगदीशपुर, खातोपुर, उदयपुर, भोजपुर सहित आस-पास के कई गांवों का दौरा किया।
ग्रामवासि यों को संबोधित करते हुए कुणाल कुमार ने कहा:
> “यह पदयात्रा सिर्फ एक चुनावी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है। यह हमारे गांव, हमारी मि ट्टी और हमारी अस्मि ता को बचानेकी मुहि म है। मैंजो भी नि र्णय लंूगा, वह आप सभी की राय और क्षेत्र के सुझावों पर आधारित होगा। विकास के हर मुद्दे को प्राथमिकता दी जाएगी और जो समस्याएं वर्षों से अनदेखी रही हैं, उनका समाधान जनभागीदारी से निकाला जाएगा।”
कुणाल कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पदयात्रा उनके लिए लोगों की भावनाओं को समझने का माध्यम है, और वह इसे सिर्फ राजनीतिक प्रचार के रूप में नहीं देख रहे, बल्कि यह उनके लिए एक सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है।
ग्रामीणों ने भी दिल खोलकर कुणाल कुमार के सामने अपनी समस्याएं रखीं, गांवों में खराब सड़कों, जल निकासी की व्यवस्था, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा और शि क्षा जैसेमुद्दों पर बात की गई। कुणाल कुमार ने हर समस्यायों को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया । सातवें दिन की यह यात्रा इस बात का संकेत बन गई है कि सरायरंजन विधानसभा में बदलाव की बयार बह रह है।
जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन प्रकाशन कार्यालय से सम्पादक /प्रकाशक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित रौशन कुमार चौधरी की रिपोर्ट.

Comments