भाजपा-जदयू की डबल इंजन की सरकार बेटी- महिलाओं की सुरक्षा, जीवन रक्षा करने में पूरी तरह विफल- ऐपवा

भाजपा-जदयू की डबल इंजन की सरकार बेटी- महिलाओं की सुरक्षा, जीवन रक्षा करने में पूरी तरह विफल- ऐपवा

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग बेटी के साथ रेप, दरिंदगी और फिर ईलाज में लापरवाही बेहद शर्मनाक- बंदना सिंह

जहां पूरी की पूरी सरकार बैठी हो उस पीएमसीएच का ये हाल है तो दूसरे अस्पतालों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता- ऐपवा

 समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी news बुलेटिन 02 जून 2025)। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में दलित नाबालिग बेटी के साथ रेप, दरिंदगी और फिर ईलाज में लापरवाही बेहद शर्मनाक है। अगर समय पर ईलाज होता तो पीड़ित की जान बचाई जा सकती थी लेकिन बिहार की भाजपा- जदयू की डबल इंजन की सरकार ने बेटियों की सुरक्षा तो दूर जीवन रक्षा में भी धोर लापरवाही बरती। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक ऐपवा चुप नहीं बैठेगी। दोषियों एवं लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कारवाई होनी चाहिए।    उक्त बातें ऐपवा जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। उन्होंने आगे कहा कि मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग बेटी के साथ दरिंदों ने रेप किया फिर चाकू से गर्दन, सीना एवं अन्य अंगों को चीर डाला। एसकेएमसीएच में 5 दिन ईलाज चलता रहा जहां सुधार नहीं होने पर रविवार को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में 4 घंटे एंबुलेंस में पीड़िता छटपटाती रही लेकिन उसे बेड तक नहीं दिया गया। अंततः उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।    उन्होंने कहा कि जब पीएमसीएच का ये हाल है जहां पूरी की पूरी सरकार बैठी है तो अन्य अस्पतालों का हाल सहज ही समझा जा सकता है। बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। बेटियों-महिलाओं की हत्या- अपराध- ब्लातकार की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। भाजपा-जदयू की डबल इंजन की सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह फेल है।   ऐपवा नेत्री ने कहा है कि न्याय मिलने तक ऐपवा चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने दोषियों एवं लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की।समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रशारित।

Comments