नौमुछिए सूखे नशेडियो की गुंडागर्दी से शहरवासी हो रहें तंगोतवाह चैन छिनैती की घटना पर पुलिस प्रशासन लगाऐ लगाम

#पुलिस___प्रशासन___से___शहरवासियों___की_अपील

नौमुछिए सूखे नशेडियो की गुंडागर्दी से शहरवासी हो रहें तंगोतवाह चैन छिनैती की घटना पर पुलिस प्रशासन लगाऐ लगाम

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन 28 जुलाई 2025)। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार समस्तीपुर शहर के बी ई एड कॉलेज परिसर के इर्द गिर्द  व धरमपुर हाई स्कूल, माँडल हाई स्कूल परिसर सहित मुसापुर चौरी, बांध किनारे में इनदिनों सुबह सबेरे से लेकर देर रात्रि तक तक नौमुछिए आवारा लड़कों की टोली का जमावड़ा लगा रहता है.  जिसके कारण मुहल्ला के साथ ही सडंकों पर चोरी, छिनैती की घटना में बढ़ोतरी हो गया है..?? इतना ही नहीं ए लोग सूखा नशा भी करते रहते है. जिससे ऐ लोग अपने वश में भी नहीं रहते है. अगर कोई बोलता है तो मारपीट दंगा फंसाद तक करने पर उतारू हो जाते है. जिसके कारण स्थानीय जनता तंगोतबाह हो रहे हैं। शहरवासियों का कहना है की पुलिस प्रशासन अगर सच्चाई और ईमानदारी से अपना काम और रात्रि गश्ती सही से करने लगे और सुखे नशे की गिरफ्त में आ रहे नौजवानों पर अंकूश लगाने का काम शुरू कर दे तो आशा है की शहर के मुहल्ले सहित सडंकों पर चैन छिनैती, मोटरसाइकिल चोरी, राहगीरों के साथ छिनैती जैसे छोटे-मोटे अपराधों पर कुछ लगा्म लग सकता है। सूत्र तो ऐ भी कह रहे है की इस सबमें पुलिस कर्मियों का भी इस छोटे मोटे छिनैती व नशा पान, शराब बिक्री की खूली छूट, सट्टाबाजी इत्यादि जैसे कार्य को बढावा देने में साथ अवश्य रहता हैं।
जनक्रांति हिन्दी यूज बुलेटिन कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।
#पुलिस_प्रशासन_अपील
#Bihar_pulice_Samastipur
#Dig_darbhanga
#Cmo_Bihar.

Comments