सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बेगूसराय में सम्मानित हुए ब्लड फ़ोर्स टीम

सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बेगूसराय में सम्मानित हुए ब्लड फ़ोर्स टीम 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट

 "राष्टपुत्र वीर भगत सिंह सम्मान"` से सम्मानित होने का गौरव ब्लड फोर्स टीम को हुआ प्राप्त"

बेगूसराय/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय 29 सितम्बर 2025)। ब्लड फ़ोर्स टीम को सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए बिहार के बेगूसराय जिले के राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल सामाजिक संस्था के द्वारा बिहार के रक्तदान के क्षेत्र में भीष्म पितामह के नाम से जाने वाले अतुल अंकल और निरामया ब्लड बैंक,पटना के संस्थापक डॉ• राकेश रंजन भैया के हाथों "राष्टपुत्र वीर भगत सिंह सम्मान"` से सम्मानित होने का गौरव ब्लड फोर्स टीम को प्राप्त हुआ। मौके पर टीम के कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार,कैंप कॉर्डिनेटर नीतेश बरनवाल , मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, कोर मेंबर गुंजन कुमार एवं फाउंडर राहुल श्रीवास्तव उपस्थित थे।
संस्था का एक ही संकल्प है कि
"आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण..
जहां रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान..."
आगे उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से अब तक 1000+ लोगों को मदद रक्त देकर किया गया है।. और अबतक 23 कैंप लगाकर 800+ साथियों ने अपना रक्तदान महादान कर चुके है।. संस्था के द्वारा समय समय पर गरीबों के बीच कंबल वितरण,सामूहिक विवाह में सहयोग,भोजन वितरण ,इत्यादि सब किया जाता है।.आईये हम सब मिलकर संकल्प लेते है की हम सभी को जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत अंगदान करना चाहिए ।
जनक्रांति कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित।

Comments