भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज पूजन समारोह धूमधाम से मनाया गया

भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज पूजन समारोह धूमधाम से मनाया गया

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट

सर्वसमाज के आराध्य, न्यायाधीशों के न्यायाधीश , सम्पूर्ण मानव जाति के कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजन में शामिल चित्रांश परिवार

हरदोई,उत्तरप्रदेश (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 23 अक्टूबर 2025)। गौरव जन कल्याण संस्थान एंव अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के तत्वावधान में रामनगर, नीर रोड पर स्थित बाबा रामदास आश्रम में स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में सर्वसमाज के आराध्य, न्यायाधीशों के न्यायाधीश , सम्पूर्ण मानव जाति के भविष्य निर्धारक एवं कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले श्री चित्रगुप्त भगवान और कलम दवात का पूजन , हवन पंडित हरिॐ जी ने विधि विधान से करवाया गया। प्रसाद में पेन, फल और मिठाई वितरित की गई ।


इस अवसर पर ई० गौरव श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि भगवान राम के अयोध्या आगमन पर भगवान श्री चित्रगुप्त को निमंत्रण नहीं दिया गया जिससे नाराज होकर उन्होंने लेखा-जोखा रखना बंद कर कलम रख दी जिससे यमलोक में समस्या उत्पन्न हो गई तब तुरंत उन्हें आमंत्रित किया गया और द्वितीया से पुन: लेखा-जोखा रखना शुरू किया तभी से यम द्वितीया को कलम-दवात का पूजन किया जाता है।


सर्वसमाज द्वारा यम द्वितीया पर बाबा रामदास में कलम-दवात का पूजन हर वर्ष किया जाता हैं। भगवान श्री चित्रगुप्त जी को कागज, कलम और दवात चढ़ाने से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की बरसती है कृपा और संवरती है किस्मत।

इस अवसर पर ई० गौरव श्रीवास्तव , राजेश कुमार सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय, डॉ० शैलेंद्र श्रीवास्तव, सर्वेन्द्र श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता , वीरेश श्रीवास्तव, रामोद प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव , रजत श्रीवास्तव,  दीपिका श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, हरिओम पंडित , माधुरी श्रीवास्तव , पुष्पलता श्रीवास्तव , शशिबाला श्रीवास्तव , दिव्या श्रीवास्तव, यशवीर श्रीवास्तव , धीरज खरे, विनय श्रीवास्तव ,भावना श्रीवास्तव ,शिवम् श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव ,शोभित श्रीवास्तव , स्वास्तिक श्रीवास्तव, सात्विक श्रीवास्तव , नैना , पाँखी, मिष्ठी, श्याम जी आदि उपस्थित रहे ।


उपरोक्त जानकारी वाट्सअप माध्यम से  ई० गौरव श्रीवास्तव द्वारा जनक्रांति प्रधान कार्यालय को सम्प्रेषित व प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रशारित।

Comments