कर्पूरी ठाकुर अगर आज जिन्दा होते तो भाजपा के खिलाफ लड़ रहे होते - सुरेंद्र प्रसाद सिंह

कर्पूरी ठाकुर अगर आज जिन्दा होते तो भाजपा के खिलाफ लड़ रहे होते - सुरेंद्र प्रसाद सिंह

समस्तीपुर कार्यालय 

1979 में आरक्षण लागू किये जाने के खिलाफ जनसंघ ने कर्पूरी ठाकुर की सरकार गिरा दी थी 

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन 29 अक्टूबर 2025)। आज अगर कर्पूरी ठाकुर जिन्दा होते तो बिहार के लोगों को गोलबंद कर भाजपा के खिलाफ लड़ रहे होते । उक्त बातें भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह के रोसड़ा में अति पिछड़ा का वोट बटोरने की कोशिश में कर्पूरी ठाकुर को महिमा मंडित करने वाला भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा।
   उन्होंने कहा कि 1979 में आरक्षण लागू किये जाने के खिलाफ जनसंघ ने कर्पूरी ठाकुर की सरकार गिरा दी थी। कर्पूरी ठाकुर के जीतेजी पहले जनसंघ और भाजपा ने उनके साथ क्या सलूक किया था यह जगजाहिर है। कर्पूरी ठाकुर पर कैलाश पति मिश्रा एवं अन्य भाजपा नेताओं के आपत्तिजनक ब्यान जनमानस के जेहन में आज भी है।
  माले नेता ने कहा का आज वोट लेने की मंशा से  भाजपा नेता कर्पूरी ठाकुर के चरणों में दिखावा के लिए लोटपोट कर रहे हैं लेकिन चुनाव बाद ये लोग गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग है। बिहार की जनता इनके मंशा को समझ गई है। इस बार जनता एनडीए गठबंधन को हराकर कर्पूरी ठाकुर के साथ किया गया अपमान का बदला जरूर लेगी।
जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments