महाकाल के नगरी उज्जैन में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किये गए ब्लड फ़ोर्स टीम

 महाकाल के नगरी उज्जैन में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किये गए ब्लड फ़ोर्स टीम 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट

उज्जयनी रक्त संचार  संस्था के द्वारा  "राष्ट्रीय अवंतिका सेवा सम्मान"` से सम्मानित होने का हुआ गौरव प्राप्त 

उज्जैन, भारत (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन 06 सितम्बर, 2025)। ब्लड फ़ोर्स टीम को सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट भूमिका के लिए मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के उज्जयनी रक्त संचार  संस्था के द्वारा  "राष्ट्रीय अवंतिका सेवा सम्मान"` से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ।  मौके पर टीम के कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार , मीडिया प्रभारी राहुल कुमार,को- फाउंडर दिवाकर कुमार,एवं फाउंडर राहुल श्रीवास्तव उपस्थित थे।
संस्था का एक ही संकल्प है कि


"आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण..
जहां रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान..."
आगे उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से अब तक 1000+ लोगों को मदद रक्त देकर किया गया है। और अबतक 23 कैंप लगाकर 800+ साथियों ने अपना रक्तदान महादान कर चुके है। संस्था के द्वारा समय समय पर गरीबों के बीच कंबल वितरण,सामूहिक विवाह में सहयोग,भोजन वितरण , इत्यादि सब किया जाता है।.आईये हम सब मिलकर संकल्प लेते है की हम सभी को जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत अंगदान करना चाहिए ।


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments