शिक्षा विभाग की आदेश की अवहेलना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा किए जाने के कारण सेवानिवृत शिक्षक हो रहे वर्षो से परेशान

शिक्षा विभाग की आदेश की अवहेलना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा किए जाने के कारण सेवानिवृत शिक्षक हो रहे वर्षो से परेशान 

जनक्रांन्ति कार्यालय रिपोर्ट 

अपनी वरीय वेतनमान की मांग को लेकर दर दर भटकने को मजबूर है सेवानिवृत शिक्षक सचिदानंद सिंह

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय 09 अक्टूबर 2025 )। शिक्षा विभाग की आदेश की अवहेलना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा किए जाने के कारण सेवानिवृत शिक्षक हो रहे वर्षो से परेशान। बताते है की समस्तीपुर जिले के प्राथमिक विद्यालय शम्भूपट्टी (समस्तीपुर ) से सेवा निवृत हुए शिक्षक सच्चिदानंद सिंह अपनी वरीय वेतनमान प्रोन्नति की बढोतरी साहित्य अलंकार के आधार पर मैट्रिक प्रशिक्षित प्रचरण वेतनमान की सेवानिवृत 2004 में होने के उपरांत विभागीय नियमानुसार 01.01.1996 तथा 01.01.98  की मांग करते चले आ रहे हैँ।

                      जारी आदेश की प्रति

जो अब तक नहीं मिला है। इस सन्दर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना ) द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के नाम पत्रांक 7690 दिनांक 16 दिसंबर 2024 के माध्यम से कार्य को आगे बढाने की बात कही गई।

             शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र

वही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा सभी विधालयों को शिक्षा पदाधिकारी के पत्र का हवाला देते हुऐ 01.01.2011 के पूर्व तैयार सूची को सलग्न करते हुए सभी शिक्षकों का उतीर्णता प्रमाण पत्र अप्राप्त होने की बात कहते हुए प्रमाण पत्र जमा करने की बात कही गई।

.     विभागीय तैयार सूची जिसमे क्रमांक के साथ 

ताजुब्ब की बात यह है की ,01 साल होने को आया, लेकिन आज तक पत्रांक 7690 की प्रक्रिया लंबित ही है। जिसके कारण सेवानिवृत शिक्षक अपने वरीय वेतनमान की मांग को लेकर जिलाधिकारी के जनता दरबार से लेकर लोक शिकायत विभाग को आवेदन दे - दे देकर थक चूके हैँ। समस्तीपुर के अधिकारी से थक हार कर सेवा निवृत शिक्षक फिर से आश लगाते हुऐ दिनांक 08 अक्टूबर 25 को वरीय अधिकारी प्रमंडलीय आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा से आवेदन पत्र संख्या  0 विभागीय कर्मचारी निर्मल को हस्तगत कराते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है, इतना ही नहीं जिलाधिकारी समस्तीपुर को भी फिर से संज्ञान में आवेदन पत्र संख्या 3690 दिनांक 06 अक्टूबर 2025 हस्तगत कराते हुए वरीयता के आधार पर बनी सूची को देखते हुए वेतनमान जारी करने की मांग किया है। अब देखना यह है की सरकार और सरकारी विभाग के आदेश की अवहेलना सालों से किऐ जाने की जानकारी वरीय अधिकारी तक पहुंचा हैँ तो इस पर उनका क्या कार्यवाही होता है। ऐ सोचनीय विषय हैँ या वही होगा जो सब दिन से होते आ रहा है। ढाक के तीन पात दौडाते रहम लेकिन होई ओही  जे चाहतिन कुर्सी पर बैठल बाबू।


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments