बिना बरसात के मेन सडक पर बह रहा पानी आखिर आ कैसे गया यक्ष प्रश्न समाज सुरक्षा मंडल से....???
बिना बरसात के मेन सडक पर बह रहा पानी आखिर आ कैसे गया यक्ष प्रश्न समाज सुरक्षा मंडल से....???
जनक्रांति रिपोर्ट
खगड़िया, बिहार। ऐ मामला खगड़िया जिला से संबंधित है, जिसे हमारे क्रांतिकारी साथी राजीव कुमार झा ने जनमानस के पटल के साथ ही आज के प्रशासनिक नजर में दिया है... अब देखना यह है इसपर क्या प्रतिक्रिया होती है..। बताते चले की बिना बरसात मेन सड़कों पर बह रहा है पानी,। ना ही बाढ़ का समय है। ताजुब की बात है की स्कूल गेट के आगे जमा हुआ है पानी। ये खूबसूरत नज़ारा है खगड़िया चौथम प्रखंड के मध्य विधालय भरपुरा का जिसे लोग भरफोरा भी बोला करता है। आज जब मैं स्कूल के आगे होकर गुजर रहा था तो मेरा पैर देख सकते हैं, वीडियो में जब पानी में गया तो आश्चर्य के मारे स्कूल के तरफ देखा तो, देखकर दंग रह गया। एमडीएम का गंदा जूठा पानी चावल दाल सहित या खिचड़ी पाइप के रास्ते सड़क पर बह रही है। मालुम करने पर एक मैडम जी हमसे बताई,, एच एम साहब छुट्टी पर हैं। आने के बाद वही ना बनवायेंगे। पता नहीं हमारे चौथम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कब कहाँ विधालय जांच में जाते भी हैं या,,,,। जवाहर नगर बोड़ाकोठी मध्य विधालय को भवन की दरकिनार है। भवन जिसमें एमडीएम योजना का चालव वगैरह रखा जाता है। कभी भी टूट कर छत गिर सकता है। राजीव झा,, माननीय जिला शिक्षा पदाधिकारी खगड़िया, सर ध्यान देने की कृपा करेंगे। एक आप ही हो सर,,, बांकी बिहार में शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था तो,,,,,,। बेलदौर प्रखंड के इतमादी पंचायत गाँधी नगर प्राथमिक विद्यालय को अपना भवन नहीं है। वर्षों से वहाँ के मुखिया जी हिटलर शर्मा जी के रहमोकर्म पर उनके बगीचे में चल रहा है। क्या बेलदौर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को मालुम नहीं है। सच कड़वा लगता है,,,। अगर पढ़ कर सही मुद्दा लगे तो आगे भी शेयर करें, अगर आप सभी चाहते हैं कि,,, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हो तो.... राजीव कुमार झा।
जनक्रांति प्रकाशन कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित।

Comments