"ग्राम - पंचायत या थाने की दलाली..? वोट उसी को दो जो झगड़ा बुझाए, आग नहीं लगाए..”
"ग्राम - पंचायत या थाने की दलाली..? वोट उसी को दो जो झगड़ा बुझाए, आग नहीं लगाए..”
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
जनक्रांति न्यूज़ डेस्क
यह सिर्फ़ बिहार ग्राम पंचायत चुनाव का सवाल नहीं है,
यह तय करने का दिन है कि आपका गाँव शांति का घर बनेगा
या झगड़ों की फैक्ट्री।
गाँव के छोटे–छोटे झगड़े कोई अपराध नहीं होते।
वे इंसानी रिश्तों की दरारें होते हैं —
जिन्हें समझ, संवाद और पंचायत की चौपाल से भरा जाता है।
लेकिन आज एक नई नस्ल पैदा हो चुकी है —
झगड़ों पर राजनीति करने वालों की नस्ल।
ये वही लोग हैं :-
जो दो भाइयों के विवाद में वोट खोजते हैं,
दो पड़ोसियों की लड़ाई में थाने का रास्ता दिखाते हैं,
और हर आँसू में अपना कमीशन ढूँढते हैं।
ये पंचायत नहीं चलाना चाहते,
ये दलाली का सिस्टम चलाना चाहते हैं।
🛑 सोचिए —
जो व्यक्ति हर झगड़े में “थाना चलो” कहता है,
क्या वह कभी गाँव में शांति ला सकता है...?
जो व्यक्ति पुलिस, वकील और दलाल के बीच सेटिंग बनाकर पेट भरता है,
क्या वह आपका भला चाहेगा..?
जो आपके झगड़े को राजनीतिक हथियार बना दे,
वह आपका नेता कैसे हो सकता है..?
🌱 असली पंचायत प्रतिनिधि कौन..?
वह जो—
चारपाई पर बैठाकर बात सुलझाए
गाली को संवाद में बदले
केस को समझौते में बदले
दुश्मनी को रिश्ते में बदले
पंचायत का मतलब ही यही है —
थाने से पहले चौपाल।
🚨 चेतावनी.. 🫱🫲
अगर आपने पंचायत में ऐसे लोगों को बिठा दिया जो झगड़े से कमाते हैं,
तो याद रखिए—
आपका गाँव कभी नहीं सुधरेगा
आपके बच्चे डर में पलेंगे और हर विवाद आपका शोषण बनेगा..??
🗳️ इस बार वोट सोच-समझकर..?
वोट उसे दीजिए—
जो पंचायत को पंचायत समझता हो...?
जो गाँव को परिवार मानता हो...?
जो सुलह को जीत समझता हो..?
❌ वोट उसे मत दीजिए—
जो झगड़े का सौदागर हो..??
जो थाने की दलाली से राजनीति करे..??
जो आपकी मजबूरी को अपनी कमाई बनाए..??
🔥 यह सिर्फ़ चुनाव नहीं है —
यह तय करने का मौका है कि गाँव में इंसाफ़ होगा या दलाली।
अगर यह लेख सच लगा हो,
तो इसे रोकिए मत —
हर गाँव, हर गली, हर मोबाइल तक पहुँचाइए।
क्योंकि
पंचायत बचेगी तो गाँव बचेगा,
और गाँव बचेगा तो देश बचेगा।
Author & Credentials
Advocate Md. Bairam Rakee
(Also known as B. Rakee Sir / Md. Bairam Khan)
उपरोक्त आलेख जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
#jankranti_hindi__news_bulletin
#public_news
#ग्राम_पंचायत_चुनाव_2026

Comments