सडक जीर्णोद्धार कार्यो में प्रखंड पदाधिकारी की मिलीभगत से हो रहा बेधडक धांधली राशि की बंदरबांट जांच की मांग
सडक जीर्णोद्धार कार्यो में प्रखंड पदाधिकारी की मिलीभगत से हो रहा बेधडक धांधली राशि की बंदरबांट जांच की मांग
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
खगडिया, बिहार (जनक्रांति कार्यालय 19 दिसंबर 2025)। खगड़िया जिलान्तर्गत चौथम प्रखंड के करुआमोड चौंक पर वर्षो से जर्जर सडक बनने तो लगा है, लेकिन उसमें ठीकेदार अपनी मनमानी करते हुए जैसे-तैसे सड़क की ढलाई करवा कार्य की इतिश्री करने में पदाधिकारी - कर्मचारी इंजिनियर की मिलीभगत से जो सड़क सालों से जर्रर पड़ा था उसे करवा रहे है। यह सड़क चौंक पर से होते हुऐ चौथम ब्लॉक, चौथम थाना और चौथम अस्पताल को जाती है, इस रोड से विधायक, सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि, खगड़िया जिला प्रशासन और चौथम प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गुजरा करते हैं..❓ फिर भी ये किस फंड से कितने की लागत से बन रही है, इस प्रकार का कोई बोर्ड रोड के दोनों ओर अंत तक में कहीं नहीं लगाना कुछ तो गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। ढाल रहे सड़क में सिर्फ गिट्टी, बालू और सीमेंट का मात्रा कम दिया जा रहा है, सडक की ढलाई देखने के बाद पता चल रहा है की उधर सडक की ढलाई हो रहा है और इधर सडक गढ्ढे में तब्दील होता जा रहा है जगह जगह सिर्फ गिट्टी और बालू ही अधिकतर पाया जा रहा है सीमेंट का मात्रा काफी कम देखा जा सकता है..।
सोचनीय बात हैं की क्या सड़क की ढलाई में छड़ नहीं देना है, क्या..? इस्टीमेट में ये नहीं दिखाया ग्या है,कार्य उद्घाटन शिलान्यास पट्ट कही तो लगाया जाता। आखिर में इसका जिम्मेदार कौन...?? गाँव के प्रबुद्ध जनों ने जिलाधिकारी से जाँच की मांग किया है। उपरोक्त जानकारी पत्रकार राजीव झा ने अपनी कलम से प्रकासन कार्यालय को दिया।
जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments