एक महिला वार्ड पार्षद होते हुऐ जो कर दिखाया है वैसा अभी किसी वार्ड में देखने को नहीं मिला

नगर निगम धरमपुर वार्ड no. 05 में सड़क सह नाला निर्माण कार्य जोरशोर से जारी विकास की हुई बौछार 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट

      धरमपुर यहात्मा गली में नाला                    जीर्णोद्धार कार्य पुर्ण 

एक महिला वार्ड पार्षद होते हुऐ जो कर दिखाया है वैसा अभी किसी वार्ड में देखने को नहीं मिला 

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति प्रधान  कार्यालय )। समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं. 05 में आम जनों को कल जो भी कठिनाई हो रहा था, आज वो धीरे _धीरे समाप्त होता दिख रहा है..?
आम जन ने जो आशा सपना देख अपने जनप्रतिनिधि के रुप में महिला वार्ड पार्षद पिंकी राय को वार्ड के विकास वास्ते चुना.बताते चले की आम जनों की समस्याओ को लेकर पूर्व से ही संघर्षरत पिंकी राय ने वार्ड के विकास में अपनी सारी शक्ति को झोकते हुए आमजनों की कठिनाईयों को देखते हुऐ एक महिला वार्ड पार्षद होते हुऐ जो कर दिखाया है वैसा अभी किसी वार्ड में देखने को मिला है. वार्ड के हरेक क्षेत्रो में विकास की बौछार कर दिया है। 
वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों को प्रथम चरण अंधकार से दूर किया गया है वही वर्षो से पडे जीर्ण -शीर्ण अवस्था में जीर्णोद्धार की राह देख रहे सडक के साथ ही नव निर्माण नाला व पूर्व से बने सडक सह नाला का जीर्णोद्धार निर्माण का कार्य शुरू शुरू है..।
बताते है की धरमपुर वार्ड 05 में वर्तमान में इस ठंड में भी सडक सह नाला निर्माण चरमकोत्सव पर है। धरमपुर वार्ड के गौशाला फील्ड रोड में 47.00 लाख की लागत से सडक सह नाला निर्माण वही धरमपुर जिलेबिया मोड व जिलेबिया मोड से दूधपुरा जाने वाली रास्ता में 14.00 लाख की लागत से नवनिर्माण के साथ ही धरमपुर
हाईस्कूल निकट सडक सह नाला जीर्णोद्धार 12.00 लाख की लागत के साथ ही महात्मा गली धरमपुर में 14.83 लाख की लागत से सडक सह नाला का जीर्णोद्धार कार्य किया गया..
जिसमें कई तो पूर्ण हो गया है,वही किसी किसी क्षेत्र में कार्य प्रगति पर है। इसको देखते हुऐ वार्ड के प्रबुद्ध जनों में हर्ष व्याप्त हैँ।
उपरोक्त संवाद समाचार संकलन वार्ड पार्षद के सदस्यों से संग्रह किया गया। जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments