ब्रेकिंग न्यूज :"अरावली बचाओ मार्च" भाकपा माले के बैनर तले पैदल यात्रा निकाला गया
ब्रेकिंग न्यूज : "अरावली बचाओ मार्च" शहरी क्षेत्रों के बाजार भ्रमण करते हुए स्टेशन चौक पर सभा किया गया आयोजित
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 28 दिसंबर, 2025)। भाकपा माले के झंडे-बैनर तले समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक से रविवार को "अरावली बचाओ मार्च" निकालकर बाजार भ्रमण के पश्चात स्टेशन चौक पर सभा
आयोजित कर दिल्ली का फेफड़ा कहा जाने वाले अरावली पहाड़ समेत जल-जंगल-जमीन को साज़िश के तहत अडानी-अंबानी के हाथों बेचने पर रोक लगाने की मांग की साथ ही पर्यावरण बचाने के लिए लोगों से आगे आकर संघर्ष चलाने का आह्वान किया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कूमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments