इंटरमीडिएट स्तरीय उच्चविधालय की खेल मैदान परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा विवाह भवन का निर्माण किऐ जाने से छात्र_छात्राओं के अभिभावक हुऐ आक्रोशित

विवाह भवन का निर्माण उच्चविधालय के खेल मैदान में नहीं कर क्षेत्रातंर्गत अन्य सरकारी भूमि पर करवाने की मांग

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट न्यूज डेस्क, बिहार

इंटरमीडिएट स्तरीय उच्चविधालय की खेल मैदान परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा विवाह भवन का निर्माण किऐ जाने से छात्र_छात्राओं के अभिभावक हुऐ आक्रोशित 

विवाह भवन का निर्माण उच्चविधालय में नहीं कर क्षेत्रातंर्गत अन्य सरकारी भूमि पर करवाने की स्थानीय लोगों की मांग
प्लस टू उच्च विद्यालय कुशेश्वर स्थान का खेल मैदान पर बना रहा पर्यटन विभाग के ओर से विवाह भवन से क्षेत्र का लोगो में फैला काफी आक्रोश : त्रिभुवन कुमार 

दरभंगा, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन न्यूज़ डेस्क, बिहार)। समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा की कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत कुशेश्वर स्थान पूर्वी +2 उच्च विद्यालय के खेल मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा खेल मैदान को नष्ट करके विवाह भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
 यह अत्यंत ही दु:खद और चिंताजनक है सरकार का महत्वाकांक्षी योजना है हर प्रखंड में एक-एक बड़ा खेल मैदान जिससे क्षेत्र के मेधावी छात्र एवं छात्राओं अपने अंदर हुनर को प्रस्तुत कर सके।
 इस खेल मैदान को नष्ट करना न केवल छात्रों के खेलने के अधिकार और उनके शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न करेगा बल्कि मेधावी छात्र एवं छात्राओं का भविष्य को अंधकार में में ग्रसित करेगा । 
उन्होंने दरभंगा जिलाधिकारी के साथ ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय,सहित माननीय पर्यटन मंत्री महोदय से अनुरोध किया है की उक्त बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए विवाह भवन का निर्माण क्षेत्र अंतर्गत अन्य सरकारी भूमि पर करवाने का कृपा प्रदान किया जाए। 
ताकि यह खेल मैदान आने वाले समय के जरूरत के अनुकूल हमारे देश और राज्य के नेताओं का रैलियों को भी व्यवस्थित कर सके और वर्षों तक छात्र-छात्राओं अपने भविष्य का भी निर्माण कर सके। साथ ही बड़े-बड़े कार्यक्रम का आयोजन हेतु भी या खेल मैदान व्यवस्थित रह सके।
उपरोक्त मांग प्रेस विज्ञप्ति वाट्सऐप माध्यम से जनक्रांति प्रकाशन

https://youtu.be/eq40X3TyZBU?si=RsbdyOsSzMOm0I_4 कार्यालय को सम्प्रेषि व प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments