विभिन्न मांगों को लेकर 05 जनवर,26 को ताजपुर में आहूत धरना _ प्रदर्शन की सफलता को लेकर वाम दलों ने चलाया जनसम्पर्क अभियान
विभिन्न मांगों को लेकर 05 जनवर,26 को ताजपुर में आहूत धरना _ प्रदर्शन की सफलता को लेकर वाम दलों ने चलाया जनसम्पर्क अभियान
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन न्यूज डेस्क 04 जनवरी, 2026)। मनरेगा में किया गया बदलाव वापस लेने, खाद की कालाबाजारी रोकने, धान खरीद की गारंटी करने, भूमिहीन को वास भूमि, आवास आदि मांगों को लेकर वामदलों द्वारा 5 जनवरी को ताजपुर प्रखंड मुख्यालय पर आहूत धरना-प्रदर्शन को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर शनिवार को भाकपा माले, भाकपा एवं माकपा द्वारा ताजपुर जनता मैदान से जनसंपर्क अभियान का शुरुआत किया गया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकारी आदेश के बाबजूद किसानों का धान खरीद नहीं किया जा रहा है।
किसानों के फसलों मसलन आलू, गेहूं , तंबाकू, सब्जी का पीक आवर चल रहा है और बाजार से यूरिया, डीएपी आदि खाद नदारद है।
बार-बार भूमिहीनों को वास भूमि, आवास, पर्चा की मांग को प्रखंड प्रशासन अनसुना कर रही है। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना से गांधीजी का नाम हटाने एवं इस योजना को समाप्त करने की ओर कदम बढ़ाने, 4 श्रमकोड लागू करने, बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये गरीबों का झोपड़ी उजाड़ा जा रहा है। यह अन्याय है और इसके खिलाफ आंदोलन तेज करना वक्त की मांग है।
जन संपर्क अभियान का नेतृत्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० एजाज, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो० नौशाद, भाकपा के अंचल सचिव रामप्रीत पासवान, रामबृक्ष राय, बिगन राम, मो० अलाउद्दीन, नंदलाल पंडित समेत अन्य वामदलों के कार्यकर्ताओं ने किया।

Comments