शराब माफिया पर पुलिस की हुई दविश 14 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

शराब माफिया पर पुलिस की हुई दविश 14 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट 
पहसारा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 6 गम्हरिया के राधेश्याम महतो का पुत्र कर्मशील कुमार को अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 31 जनवरी, 2026)l बेगूसराय जिला के बखरी पुलिस ने शराब के कारोबारियों के खिलाफ लागातार अभियान चला रही है। इस मुहिम के दौरान विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बखरी थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना के आधार पर बखरी से नावकोठी थाना अंतर्गत पहसारा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 6 गम्हरिया के राधेश्याम महतो का पुत्र कर्मशील कुमार को ग्रीन क्लासिक ब्लैंडेड व्हिस्की 750 एम एल के 14 बोतल अंग्रेजी शराब की बोतल लगभग 10.500 लीटर शराब बरामद किया गया है। इस सिलसिले में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड अंकित कर उसे हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया गया है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments