रिश्वत के खेल में मास्टरमाइंड,₹1.5 करोड़ के सौदे ने बेनक़ाब की IAS अफ़सर प्रभा भंडारी की ‘ईमानदारी’

एथिक्स के पेपर में टॉपर, रिश्वत के खेल में मास्टरमाइंड,₹1.5 करोड़ के सौदे ने बेनक़ाब की IAS अफ़सर प्रभा भंडारी की ‘ईमानदारी’

जनक्रांति कार्यालय से Md Bairam Rakee की रिपोर्ट 
सीबीआई ने प्रभा भंडारी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी टीम ने झांसी स्थित एक बंद फ्लैट का तोड़ा ताला 

अगर आज सवाल नहीं पूछे गए,
तो कल ईमानदारी सिर्फ किताबों का चैप्टर बनकर रह जाएगी।

जनकान्ति इंडिया न्यूज़ डेस्क ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय 6 जनवरी, 2026)। भारत में जब भी भ्रष्टाचार की बात होती है, तो अक्सर उंगली नीचे के कर्मचारियों पर उठती है। लेकिन जब सिस्टम के ऊपरी पायदान पर बैठा अफ़सर ही कानून को सौदे की मेज़ पर रख दे, तब सवाल सिर्फ एक अफ़सर का नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था का हो जाता है।
2016 बैच की IAS अधिकारी और CGST की डिप्टी कमिश्रर प्रभा भंडारी आज उसी सवाल के घेरे में हैं।
सीबीआई के अनुसार, प्रभा भंडारी पर आरोप है कि उन्होंने एक बड़े GST चोरी मामले को दबाने के बदले ₹1.5 करोड़ की रिश्वत मांगी। और हैरानी की बात ये कि यह रकम किसी “नेगोशिएशन” का हिस्सा नहीं थी — बल्कि साफ संदेश था:
“डेढ़ करोड़ से एक रुपया भी कम नहीं होगा।”
🎯 सीबीआई का जाल और रंगे हाथ गिरफ्तारी  https://youtu.be/GOztcL9lgnk?si=jaClrmzyuj8Fd-On
सीबीआई की जांच में सामने आया कि रिश्वत की पहली किस्त लेने के लिए प्रभा भंडारी ने अपने दो अधीनस्थ अधिकारियों को आगे किया। लेकिन ये सौदा असल में सीबीआई का बिछाया जाल था।
दोनों अधिकारी रंगे हाथ पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने जो बताया, उसने पूरे केस की दिशा बदल दी —
उन्होंने प्रभा भंडारी को पूरे ऑपरेशन की मास्टरमाइंड बताया।
📞 स्पीकरफ़ोन पर हुआ खेल का खुलासा
सीबीआई यहीं नहीं रुकी। एक अधिकारी को जांच एजेंसी की मौजूदगी में प्रभा भंडारी को स्पीकरफ़ोन पर कॉल करने को कहा गया।
फोन की घंटी बजी… दो रिंग के बाद कॉल उठा।
अधिकारी बोला—
“पार्टी ने 70 लाख रुपये दे दिए हैं।”
दूसरी तरफ से जवाब आया—
“बहुत बढ़िया — नकदी को सोने में बदलकर मुझे दे दो।”
यह बातचीत रिकॉर्ड हो गई।
यहीं से मामला निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया।
🏠 दिल्ली से गिरफ्तारी, झांसी में खजाना
इसके बाद सीबीआई ने प्रभा भंडारी को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
वहीं दूसरी टीम ने झांसी स्थित एक बंद फ्लैट का ताला तोड़ा, जहां से—
नकदी,सोना, कीमती गहने संपत्ति से जुड़े दस्तावेज़ बरामद किए गए।
इन बरामदियों ने सीबीआई के केस को और भी मजबूत कर दिया।
.  देश और राज्य का तीसरा विकल्प

⚖️ एथिक्स में अव्वल, हकीकत में सवालों के घेरे में विडंबना देखिए—
यही अधिकारी UPSC के “एथिक्स (नैतिकता)” पेपर में उत्कृष्ट अंक हासिल कर चुकी थीं।
लिंक्डइन प्रोफाइल में खुद को “ईमानदारी और बेहतर शासन” की समर्थक बताने वाली प्रभा भंडारी पर आज वही नैतिकता सवाल बनकर खड़ी है।
❓अब सवाल सिर्फ एक अफ़सर का नहीं, यह मामला सिर्फ प्रभा भंडारी तक सीमित नहीं है।
सवाल ये है—
क्या UPSC की परीक्षा नैतिकता की गारंटी है.?
क्या सिस्टम अफ़सरों को जवाबदेह बनाने में नाकाम हो चुका है.?
और क्या भ्रष्टाचार अब “डील मैनेजमेंट” बन चुका है.?
सीबीआई की जांच जारी है।
दोष सिद्ध होंगे या नहीं, यह अदालत तय करेगी।
लेकिन इतना तय है कि इस केस ने देश की प्रशासनिक आत्मा को झकझोर दिया है।
अगर आज सवाल नहीं पूछे गए,
तो कल ईमानदारी सिर्फ किताबों का चैप्टर बनकर रह जाएगी।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकासित व प्रसारित।

Comments