केशरवानी पारिवारिक मिलन समारोह की तैयारियाँ जोरों पर, 18 जनवरी 2026 को होगा भव्य आयोजन
केशरवानी पारिवारिक मिलन समारोह की तैयारियाँ जोरों पर, 18 जनवरी 2026 को होगा भव्य आयोजन
जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
बखरी-बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन न्यूज डेस्क, बिहार 12 जनवरी, 2026)।।बखरी नगर क्षेत्र में आगामी 18 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले केशरवानी पारिवारिक मिलन समारोह की तैयारियाँ पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रारंभ हो चुकी हैं।
इस आयोजन में बेगूसराय एवं खगड़िया जिला के लोग शामिल हो रहे, जिसको लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।समारोह के संबंध में जानकारी देते हुए केशरवानी समाज के अध्यक्ष दिलीप केशरी एवं महासचिव गुड्डू केशरी ने बताया कि यह पारिवारिक मिलन समारोह समाज को एकजुट करने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा नई पीढ़ी को समाज की परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है, जो आयोजन स्थल, पंजीकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजन व्यवस्था एवं अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी संभालेंगी।समारोह में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान, बच्चों एवं युवाओं के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ,परिचय सत्र तथा पारिवारिक संवाद जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
अध्यक्ष दिलीप केशरी ने समाज के सभी परिवारों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मिलन समारोह में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।

Comments