200 कुमारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ बखरी के अकहा में हुआसरस्वती पूजा का शुभारंभ
200 कुमारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ बखरी के अकहा में हुआ
सरस्वती पूजा का शुभारंभ
जनक्रांति कार्यालय से चन्द्र किशोर पासवान की रिपोर्ट
कलश यात्रा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में हुए शामिल
बखरी,बेगूसराय, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 24 जनवरी, 2026)। बखरी प्रखंड क्षेत्र के अकहा गांव में सरस्वती पूजा का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ किया गया।
इस पावन अवसर पर 200 कुमारी कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। कलश यात्रा में शामिल कन्याओं और श्रद्धालुओं ने पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।कलश यात्रा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। पूजा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन लोजपा रामविलास के बखरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, मोहन मुखिया, कूदन कानू एवं लोजपा रामविलास के प्रखंड महासचिव संजीत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर लोजपा रामविलास के नावकोठी प्रखंड अध्यक्ष राजन पासवान दिवाकर कुमार छात्र प्रखंड अध्यक्ष सहित पत्रकार सिकेंद्र महतो दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शैक्षणिक उन्नति की कामना की। आयोजन स्थल पर दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। पूजा समिति द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान अकहा गांव भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया।

Comments