भरण-पोषण को लेकर बहु को ससुर ने 2000 रूपये मासिक देने का पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के समक्ष बनाया बाँड पेपर
भरण-पोषण को लेकर बहु को ससुर ने 2000 रूपये मासिक देने का पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के समक्ष बनाया बाँड पेपर
जनक्रांति कार्यालय से ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
मामला को सुलझाने में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की संयोजिका सह महिला थाना अध्यक्ष शबाना आजमी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
पूर्णिया, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 16 जनवरी, 2026)। भरण-पोषण को लेकर बहु को ससुर ने 2000 रूपये मासिक देने का पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के समक्ष बनाया बाँड पेपर। मिली जानकारी अनुसार बताया जाता है की जब तक बेटा काम कर नहीं लौटता है तब तक ससुर प्रतिमाह ₹2000 बहु को भरण पोषण हेतु देगा. भरण पोषण का रुपया लेने के लिए बहू राजी हो गई, किंतु कहा जब तक पति वापस नहीं आता है तब तक मैं ससुराल नहीं जाऊंगी।
बताते है की जलालगढ़ थाना के कहलगांव बस्ती की एक औरत ने यह शिकायत की अमोर स्थित उसका सोहर उसे छोड़कर बाहर चला गया है. केंद्र द्वारा जब पूछा गया कि अभी उसके आने में चार पांच महीना विलंब है तब तक क्या तुम ससुर के साथ ससुराल में रह सकती हो उसके जवाब में बीवी ने कहा कि मैं जब तक मेरा सोहर नहीं आएगा तब तक मैं ससुराल नहीं जाऊंगी ससुर द्वारा कहा गया कि जब तक बेटा नहीं आता है तब तक मैं अपनी बहू को सम्मानपूर्वक रखूंगा।
उसके खाना-पीना खर्चा इत्यादि की व्यवस्था करूंगा केंद्र द्वारा कहा गया कि जब चार-पांच महीना उसका बेटा नहीं आता है तब तक वह अपनी बहू को भरण पोषण हेतु कुछ रुपया दे इस पर ससुर ने स्वेच्छा से कहा हुआ प्रतिमाह ₹2000 बहू को देगा पहले ₹2000 एक सप्ताह के अंदर देगा इस आशय का बाउंड पत्र बनाया गया.
जिस पर बहु बहु के पिता एवं ससुर सभी ने अपना-अपना हस्ताक्षर किया गया.उसके बाद दोनों पक्ष संतुष्ट होकर अपने-अपने घर को प्रस्थान कर गए.
वहीं मामला को सुलझाने में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की संयोजिका सह महिला थाना अध्यक्ष शबाना आजमी, अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक,,स्वामी वैश्य यंत्री बबीता चौधरी, प्रमोद जायसवाल, रविंद्र शाह एवं पालवती सामद आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments