क्रिकेट का महासंग्राम बगरस मेंश्री राम–जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 –26 का फाइनल बना यादगार, पन्हास बना चैंपियन

 क्रिकेट का महासंग्राम बगरस में
श्री राम–जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 –26 का फाइनल बना यादगार, पन्हास बना चैंपियन

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
 फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण सह पत्रकार सम्मान समारोह में बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित

बेगूसराय,बिहार =जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, बिहार 12,जनवरी, 2026)। बेगूसराय जिले के बगरस मैदान में खेले गए श्री राम – जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 –26 का भव्य फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। फाइनल में अकहा और पन्हास की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें पन्हास की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी अकहा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पन्हास की टीम ने आक्रामक और तूफानी बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए महज़ 10.5 ओवर में 165 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट की चैंपियन बनी फाइनल मैच के हीरो शांतनु कुमार रहे, जिन्होंने शानदार 45 रन की पारी खेलने के साथ-साथ 3 विकेट भी झटके। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में निरंतर शानदार खेल दिखाने वाले अभिनव कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। पुरस्कार वितरण सह पत्रकार सम्मान समारोह फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण सह पत्रकार सम्मान समारोह में बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
 उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजक भोला कुमार कुशवाहा की अहम भूमिका रही, जिनके प्रयासों से प्रतियोगिता को भव्य और व्यवस्थित रूप दिया गया।
भारी दर्शक संख्या, जोशीला माहौल और रोमांचक क्रिकेट मुकाबलों के बीच बगरस का यह टूर्नामेंट खेल, सम्मान और उत्साह का अद्भुत संगम बनकर सामने आया। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments