पुलिस परामर्श केन्द्र में आऐ 28 मामलों में 10 का किया गया निष्पादन 3 मामला नहीं सुलझने पर न्यायालय जाने का दिया गया आदेश
पुलिस परामर्श केन्द्र में आऐ 28 मामलों में 10 का किया गया निष्पादन 3 मामला नहीं सुलझने पर न्यायालय जाने का दिया गया आदेश
जनक्रांति कार्यालय से केन्द्रीय ब्यूरो प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
पूर्णिया, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 30 जनवरी, 2026)। पूर्णिया पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में आज 28 मामलों की सुनवाई की गई 10 मामलों का निष्पादन किया गया। वही इसमें से 7 घर जो टूट के कगार पर पहुंच चुके थे। उन्हें समझा कर उनका घर बसा दिया गया बाकी तीन नासमझ पति पत्नी की ज़िद को देखते हुए उन्हें थाना अथवा न्यायालय जाने की सलाह दी गई l
मामले को सुलझाने में केंद्र की संयोजिका सह महिला थाना अध्यक्ष शबाना आजमी, सदस्य अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक, स्वाति वैश्य यंत्री, बबीता चौधरी, जीनत रहमान, रविंद्र शाह एवं पीटीसी पालमति सामत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l
सहायक थाना के हॉट माधोपारा के एक जोड़े पति-पत्नी के शादी के 25 साल के बाद कुछ ऐसी घटना घटी कि मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच गया। जबकि दोनों के बड़े पुत्र की शादी भी हो चुकी है। पत्नी द्वारा यह शिकायत की गई मेरा पति इस उम्र में एक शादी शुदा औरत को घर में रखैल बनाकर रखा है। उसी का भरण पोषण से लेकर सारी सुख सुविधाओं का ध्यान रखता है।
मेरा भरण पोषण ठीक ढंग से नहीं करता है, अपने मां-बाप के यहां से खाना मंगा कर खा रही हूं मैं इस पति के साथ तभी रहूंगी जब वह दूसरी औरत को निकाल देगा पति कहता है कि मैं दोनों को रखूंगा दोनों का भरण पोषण करूंगा लेकिन पत्नी दूसरी औरत के रहते हुए पति के साथ रहना नहीं चाहती है। वही पति कहता है मुझे दो घर है एक घर अपनी पहली पत्नी को दूंगा दूसरा घर दूसरी औरत को दूंगा इस पर भी पत्नी रहने के लिए तैयार नहीं हुई। पत्नी यह भी बताइ कि मामला न्यायालय में भी चल रहा है केंद्र के लाख समझाने के बाद भी जब दोनों पति-पत्नी एक साथ रहने के लिए राजी नहीं हुई तो केंद्र केंद्र ने सलाह दिया कि मामला को न्यायालय से ही सुलझाले। पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र में आज कुल 28 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें से 10 मामले निष्पादित किए गए वही सात परिवार को समझा बूझाकर उनके घर बसा दिया गया। वही तीन ना समझ को थाना अथवा न्यायालय जाने की सलाह दी गई।
उपरोक्त जानकारी केन्द्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा संप्रेषित व समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments