समस्तीपुर में 33 केवी मेन बस के विंटर मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को 10 बजे सुबह से शाम 5 बजे तक विधूत संचालन रहेगा बाधित

समस्तीपुर में 33 केवी मेन बस के विंटर मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को 10 बजे सुबह से शाम 5 बजे तक विधूत संचालन रहेगा बाधित

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य सुबह 10:00 बजे से पूर्व जरुरी कार्य निपटा लें : अजितेश विशाल विधूत सहायक कार्यपालक अभियन्ता 

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन 03.जनवरी 2026 न्यूज डेस्क, बिहार )। सहायक कार्यपालक विधूत अभियंता अजितेश विशाल 132 केवी जीएसएस, समस्तीपुर द्वारा जारी सूचनानुसार सभी संबंधित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 132 केवी जीएसएस समस्तीपुर में 33 केवी मेन बस के विंटर मेंटेनेंस कार्य के कारण कल दिनांक 04 जनवरी 2026 (रविवार) के सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक जीएसएस समस्तीपुर से संबंधित सभी 33 केवी लाइनें बाधित (Disturbed) रहेंगी।
अनुरोध करते हुए कहाँ है कि बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य सुबह 10:00 बजे से पूर्व निपटा लें। कार्य को शीघ्र पूर्ण कर आपूर्ति को यथाशीघ्र पुनः सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा।
ग्रीष्म ऋतु के दौरान किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए यह मेंटेनेंस कार्य अत्यंत आवश्यक है। 
विद्युत आपूर्ति बाधित क्षेत्र होगी इस की सूची समस्तीपुर टाऊन, कर्पूरी ग्राम, विशनपुर, जितवारपुर, मोहनपुर, लगुनिया, ताजपुर ब्लॉक, पूसा ब्लॉक,कल्याण पुर ब्लॉक,वारिसनगर ब्लॉक,खानपुर ब्लॉक इत्यादि जगहों पर विधूत आपूर्ति रहेगी बाधित।
असुविधा के लिए खेद है। सम्प्रति
सहायक कार्यपालक अभियंता
132 केवी जीएसएस, समस्तीपुर।
वाट्सऐप द्वारा संग्रहरित संवाद जनक्रांति प्रकाशन कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments