नीलवती फाउंडेशन और निरामया ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में की गई रक्तदान महाकुम्भ सीजन-5 का आयोजन
नीलवती फाउंडेशन और निरामया ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में की गई रक्तदान महाकुम्भ सीजन-5 का आयोजन
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
कुणाल इंटरनेशनल होटल में आयोजित रक्तदान महाकुम्भ सीजन-5 में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित ।
पटना, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन न्यूज़ डेस्क, बिहार 12 जनवरी, 2026)। बिहार के समस्तीपुर जिले की सामाजिक संस्था ब्लड फ़ोर्स टीम को बिहार की राजधानी होटल कुणाल इंटरनेशनल,पटना में मां लीलावती फाउंडेशन और निरामया ब्लड बैंक के संचालक डॉक्टर राकेश रंजन भैया के द्वारा आयोजित रक्तदान महाकुंभ सीजन -5 में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित ।.
मौके पर टीम के रेगुलर ब्लड डोनर और कोर मेंबर नीतेश बरनवाल,राहुल कुमार,फाउंडर राहुल श्रीवास्तव उपस्थित थे और राहुल ने अपना 12 वाँ रक्तदान भी किया ।.
ब्लड फ़ोर्स टीम का एक ही संकल्प है कि...
"आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण"
"जहां रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान"
यह सम्मान उन सभी रक्तवीर एवं सहयोगी साथियों को समर्पित है। जो लगातार जरूरत के समय टीम के साथ 24x7 खड़े रहते है।.
समस्तीपुर जनक्रांति कार्यालय से प्रकाशक /संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments