शहीद समीर कुमार देव की पुण्य स्मृति में मानवता की मिसाल, परिहारा में 500 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

शहीद समीर कुमार देव की पुण्य स्मृति में मानवता की मिसाल, परिहारा में 500 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
शहीद समीर कुमार देव के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि की अर्पित 

कंबल वितरण कार्यक्रम में वृद्धजन, महिलाएं, पुरुष, गरीब एवं निसहाय लोग बड़ी संख्या में हुऐ शामिल 

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 13 जनवरी, 2026)।| भीषण ठंड के बीच समाजसेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल सामने आई, जब शहीद समीर कुमार देव की पुण्य स्मृति में परिहारा क्षेत्र में 500 जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। 
यह मानवीय पहल अनिल कुमार अधिवक्ता, पूर्व विशेष लोक अभियोजक (व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय) के आवास एवं बेगूसराय के चर्चित जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव के परिहारा स्थित आवास पर आयोजित की गई।
कंबल वितरण कार्यक्रम में वृद्धजन, महिलाएं, पुरुष, गरीब एवं निसहाय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया। इस दौरान पूरा वातावरण सेवा, संवेदना और मानवता के भाव से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम में लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, पूर्व प्रमुख तुलसी ताती सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शहीद समीर कुमार देव के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भीषण ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। 
ऐसे सेवा कार्य न केवल गरीब एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश भी देते हैं। स्थानीय लोगों एवं उपस्थित अतिथियों ने अनिल कुमार अधिवक्ता एवं जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव की इस मानवीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया। लोगों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर होते रहेंगे। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments