विमान हादसे के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों का हुआ निधन पर राजद नेताओं ने किया गहरा शोक व्यक्त

विमान हादसे के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों का हुआ निधन पर राजद नेताओं ने किया गहरा शोक व्यक्त 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
राजद नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि अजित पवार के निधन से स्तब्ध हूँ l उनके जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में जो खालीपन आया है, उसे भरना मुश्किल होगा

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 28 जनवरी, 2026)। महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसे के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों का निधन हो गया है l इस दुखद घटना पर राजद नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है l 
बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, विधान पार्षद मोo कारी सोहैब, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, जिला प्रधान महासचिव विपीन सहनी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, राजद दलित सेल
 के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, जिला महासचिव मोo परवेज आलम तथा कार्यालय सचिव रोशन यादव ने इसे हृदयविदारक बताते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी है l 
राजद नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि अजित पवार के निधन से स्तब्ध हूँ l उनके जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में जो खालीपन आया है,  उसे भरना मुश्किल होगा l ईश्वर से प्रार्थना है, उनके परिवार और समर्थकों को ये आघात सहने की शक्ति दे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments