मुख्यमंत्री डिजिटल मिशन योजना के तहत 65 निष्क्रिय (Inactive) आशा कार्यकर्ताओं को mASHA एवं FPLMIS ऐप का दिया गया विशेष प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री डिजिटल मिशन योजना के तहत 65 निष्क्रिय (Inactive) आशा कार्यकर्ताओं को mASHA एवं FPLMIS ऐप का दिया गया विशेष प्रशिक्षण

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्र किशोर पासवान की रिपोर्ट 
बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल मिशन योजना के तहत आशा कार्यकर्ताओं को mASHA एवं FPLMIS ऐप का विशेष प्रशिक्षण में उपस्थित आशा कार्यकर्ता

बेगूसराय,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन न्यूज डेस्क, बिहार 9 जनवरी 2026)। बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल मिशन योजना के अंतर्गत आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बखरी के सभागार में 65 निष्क्रिय (Inactive) आशा कार्यकर्ताओं के लिए mASHA ऐप एवं FPLMIS ऐप पर आधारित एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
इस कार्यक्रम का उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं को डिजिटल तकनीक से जोड़कर स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह द्वारा की गई। 
अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की निगरानी सरल होगी तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षित सुधार आएगा। उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को फील्ड में नियमित रूप से लागू करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन पीरामल फाउंडेशन, बेगूसराय के सीनियर प्रोग्राम लीड श्री जयंत चौधरी जी द्वारा किया गया। उन्होंने mASHA ऐप के माध्यम से लाभार्थी पंजीकरण, होम विजिट एंट्री, कार्य प्रगति रिपोर्टिंग तथा FPLMIS ऐप के अंतर्गत परिवार नियोजन सेवाओं से संबंधित डिजिटल प्रविष्टि, डेटा अपडेट एवं रिपोर्ट जनरेशन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक अभ्यास (हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग) के माध्यम से ऐप संचालन में आने वाली समस्याओं का समाधान भी बताया गया।
.  देश और राज्य का तीसरा विकल्प
कार्यक्रम के दौरान डिजिटल साक्षरता, डेटा की गुणवत्ता, समयबद्ध रिपोर्टिंग एवं ऐप के सही उपयोग से प्रोत्साहन राशि भुगतान में पारदर्शिता जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। अंत में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर रतन कुमार, ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइज़र (BCM) एवं सुरेन्द्र कुमार, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर (BHM) की गरिमामयी उपस्थिति रही। BCM द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को समुदाय स्तर पर डिजिटल रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि समय पर एवं सही डेटा एंट्री से योजनाओं का प्रभावी मूल्यांकन संभव है। वहीं BHM ने अपने संबोधन में mASHA एवं FPLMIS ऐप के उपयोग को स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए आशा कार्यकर्ताओं को नियमित, सटीक एवं अपडेटेड डेटा प्रविष्टि के लिए प्रेरित किया।
यह प्रशिक्षण बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल मिशन योजना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments