77वां गणतंत्र दिवस पर धूमधाम से फहराया गया तिरंगा विभिन्न सरकारी व सामाजिक स्थलों पर हुआ झंडोत्तोलन
77वां गणतंत्र दिवस पर धूमधाम से फहराया गया तिरंगा विभिन्न सरकारी व सामाजिक स्थलों पर हुआ झंडोत्तोलन
जनक्रांति कार्यालय से चंद्र किशोर पासवान की रिपोर्ट
संविधान, लोकतंत्र एवं देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प इस अवसर पर दिलाया गया। वही पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का देखने को मिला माहौल
बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 27 जनवरी, 2026)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बखरी अनुमंडल क्षेत्र में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।
इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों, न्यायालयों, थाना, प्रखंड कार्यालय, सामाजिक संस्थानों एवं पंचायत भवनों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मिली जानकारी अनुसार बताया जाता है की व्यवहार न्यायालय परिसर में एसीजेएम मनोज कुमार सिंह, अनुमंडल कार्यालय, शकरपुरा मैदान में आयोजित सामूहिक झंडोत्तोलन समारोह तथा श्रीकृष्ण गौशाला में एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ कुंदन कुमार, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख शिवचंद्र पासवान, पीएचसी बखरी में डॉक्टर दीपक कुमार सिंह, बखरी थाना परिसर में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, अधिवक्ता संघ में संघ अध्यक्ष राजकुमार, व्यापार मंडल में अध्यक्ष
सुनील राय,व्यापार संघ में अध्यक्ष मनोज चौधरी, केशरी पंचायत भवन में अध्यक्ष दिलीप केशरी, महादलित टोला, इस्माइल नगर में भूतनी देवी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
सभी स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और वक्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र एवं देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प दिलाया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Comments