मनीष पोद्दार के परिवार जन पूलिसिया दहशत से घर में तालाबंद कर अन्यत्र रहने को है मजबूर

मनीष पोद्दार के परिवार जन पूलिसिया दहशत से घर में तालाबंद कर अन्यत्र रहने को है मजबूर 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
पुलिस के थर्ड डिग्री टार्चर के पीड़ित को न्याय दिलाने को ले 10 जनवरी को माले निकालेगी न्याय मार्च

अंचल के राजस्व कर्मचारी राॅबिन ज्योति द्वारा घूस लेते हुए वायरल विडियो की जांच कर आरोपी पर हो कारवाई - सुरेंद्र प्रसाद सिंह

माले जांच टीम ने पीड़ित मनीष पोद्दार के गांव-घर का किया दौरा, परिजनों एवं पड़ोसियों से की बातचीत

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन न्यूज़ डेस्क 8 जनवरी, 2026)।जिले के ताजपुर  पुलिस के थर्ड डिग्री के टार्चर के पीड़ित मनीष पोद्दार को न्याय दिलाने को भाकपा माले 10 जनवरी को न्याय मार्च निकालेगी। 
इस आशय का घोषणा भाकपा माले जांच टीम के नेतृत्वकर्ता सह भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने पीड़ित मनीष पोद्दार के घर पर ग्रामीणों की बैठक में की।
इससे पूर्व भाकपा माले जांच टीम के सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, शंकर सिंह, आसिफ होदा, मो० एजाज आदि ने प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पीड़ित मनीष पोद्दार के गांव-घर का दौरा कर परिजनों एवं पड़ोसियों से मिलकर जांच की।
तत्पश्चात भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पीड़ित मनीष इससे पूर्व करीब दस साल दूसरे सोना-चांदी की दुकान में नौकरी की लेकिन उस पर  कोई आरोप नहीं लगा। उस पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। 


समाज में भी उसका स्वभाव अच्छा था। किसी से कोई लेना-देना नहीं था। वह गरीब परिवार का है और दुकान में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।
माले नेता ने बताया कि मनीष के साथ पुलिस की थर्ड डिग्री टार्चर से ग्रामीण आक्रोशित है। पीड़ित की मरनासन्न स्थिति है। पुलिस-थानाध्यक्ष पर निर्दयतापूर्वक पीटने एवं पैखाने के रास्ते में पेट्रोल डालने जैसे मानवता को शर्मशार करने वाला आरोप है लेकिन पुलिस अधीक्षक सिर्फ डीएपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। 
. देश और राज्य का तीसरा विकल्प
अभी तक आरोपी पुलिस- थानाध्यक्ष पर कोई कारवाई नहीं की गई है। पीड़ित को न्याय नहीं मिलने से जनता में पुलिस- प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। 
भाकपा माले न्याय आकांक्षी लोगों को साथ लेकर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 10 जनवरी को ताजपुर अस्पताल चौक से निकलने वाला न्याय मार्च में भाग लेकर सफल बनाने की अपील ताजपुर वासियों से की है।
    माले नेता ने कहा कि कार्यक्रम में ताजपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी राॅबिन ज्योति द्वारा दाखिल खारिज एवं अन्य भूमि से संबंधित मामले में घूस लेते हुए वायरल विडियो की जांच कर आरोपी पर कारवाई की मांग शामिल है।
समस्तीपुर प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments