गन्ना के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का सरकार ने किया ऐलान किसानों में बना खुशी का माहौल

बिहार के किसानों को बड़ी राहत, गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों में फैली खुशी की लहर

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
गन्ना के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का सरकार ने किया ऐलान किसानों में बना खुशी का माहौल

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन न्यूज डेस्क, बिहार 9 जनवरी, 2026)। बिहार के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने गन्ना के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। किस्म के आधार पर प्रति क्विंटल 15 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। 
बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड में इस फैसले को लेकर एनडीए और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने गन्ना उद्योग मंत्री सह बखरी विधायक संजय पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। 
कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस फैसले से न सिर्फ किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा कि “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” की सोच अब ज़मीन पर उतरती दिख रही है। आने वाले समय में बिहार में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था भी और बेहतर होगी।
उन्होंने गन्ना मूल्य वृद्धि के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से गन्ना मंत्री संजय पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस तरह कार्य करने को लेकर लोजपा के प्रधान महासचिव संजीत यादव, नगर परिषद अध्यक्ष परितोष कुमार, भगवान लाल पासवान, अग्निदेव पासवान, अमित कुमार कुशवाहा, अमरजीत कुशवाहा, रमेश कुमार
.  देश और राज्य का तीसरा विकल्प
 शैलेश,आनंद कुमार शैलेश, महबूब सवा, संजीत वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कछवाहा, अनिल वर्मा, श्रवण कुमार, कविता कुमारी, संजू देवी, जिला पार्षद अमित कुमार देव,
 घनश्याम राय, मुखिया योगेंद्र राय, नंदकिशोर तांती, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, अमरनाथ पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष कामिनी कंचन , जदयू प्रखंड अध्यक्ष बीके राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी के इस फैसले को किसानों के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 
जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments