स्वामी विवेकानंद जयंती पर आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन,
स्वामी विवेकानंद जयंती पर आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन,
जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुऐ स्वामी विवेकानंद के विचारों, युवाओं के प्रति उनके संदेश और सामाजिक एकता के महत्व पर डाला प्रकाश
बेगूसराय,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 13 जनवरी, 2026)। स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड स्थित श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी, जागीर गाछी मक्खाचक परिसर में आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मिथिला नगरी से पधारे श्रद्धालु भक्तजनों का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस विशेष आयोजन का नेतृत्व बखरी के विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री श्री संजय पासवान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कामिनी कंचन ने किया।
कार्यक्रम में न्यास समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में “हर हर महादेव” और “जय श्री राम” के गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह साफ झलक रहा था। भक्ति, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों, युवाओं के प्रति उनके संदेश और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि विवेकानंद के आदर्श आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी देता नजर आया। स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा के साथ संपन्न हुआ यह कार्यक्रम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरा।

Comments