भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती समाजवादी पार्टी एवं बहुजन कल्याण समिति के संयुक्त बैनर तले श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती
समाजवादी पार्टी एवं बहुजन कल्याण समिति के संयुक्त बैनर तले श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई
 
जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट

कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े-वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के प्रतीक थे :- दिलीप केशरी

बखरी,बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 24जनवरी, 2026)। बखरी में शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समाजवादी पार्टी एवं बहुजन कल्याण समिति के संयुक्त बैनर तले श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सह बहुजन कल्याण समिति के संयोजक दिलीप केशरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े-वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि जननायक का पूरा जीवन शोषितों, पिछड़ों और गरीबों के हक़ की लड़ाई में समर्पित रहा। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजो साह, अधिवक्ता गौरव कुमार, पंकज गुप्ता, सुरेश ठाकुर, संध्या केशरी, अर्जुन यादव, नंदलाल यादव, गुड्डू केशरी, अमरजीत ठाकुर, शिव कुमार महतो, बजरंगी महतो, अंकित ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments