स्वतन्त्रता सेनानी प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा मकर संक्रांति के अबसर पर चुड़ा - दही भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
स्वतन्त्रता सेनानी प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा मकर संक्रांति के अबसर पर चुड़ा - दही भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जनक्रांति कार्यालय से केन्द्रीय ब्यूरो की रिपोर्ट
बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क, बिहार 17 जनवरी, 2026)। स्वतन्त्रता सेनानी प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा मकर संक्रांति के अबसर पर चुड़ा - दही भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मिली जानकारी अनुसार मकर - संक्रांति के अबसर पर बेगूसराय में 14/15 जनवरी को पॉवर हॉउस चौक बेगूसराय स्थित हनुमान मंदिर एबं उसके ऊपर काली मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति के अबसर पर चुड़ा - दही भोज एबं कम्बल बितरण का कार्य बड़े ही उत्साह एबं उल्लास पूर्वक आयोजित किया गया। जो दिन के बारह बजे से लगातार संध्या साढ़े सात बजे तक अनवरत जारी रहा।
जिसमें समाज के गरीब से गरीब एवं अन्य लोगों को भोजन करवाया गया एवं जरूरतमंद लोगों एबं महिलाओं को कंबल भी वितरण किया गया, इस भोज में चुरा दही के अतिरिक्त तिलकुट का भी इंतजाम था। जिसका नेतृत्व परम समाज सेवी राकेश कुमार राय कर रहे थे। जिसका कितनी बड़ाई करूँ ये मेरे अल्फाज से बाहर की बात है।
वहीं दुसरी जगह बाघी वार्ड नम्बर ११ में भी उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका वितरण औराम नारायण महतो ( जो अब इस दुनिया में नहीं हैँ ) की बड़ी बहु पार्वती देवी उर्फ़ हरदिया बाली द्वारा संचालित किया गया। जो अनवरत १४-०१-२०२६ के दो बजे दिन से लेकर संध्या तक एवं पुनः १५ -०१,- २०२६ के संध्या तक लगातार जारी रहा जिसमें एक कंबल स्व राम नारायण महतो की बूढ़ी जो जर्जर काया से युक्त है दान स्वरूप प्रदान किया गया।
उक्त दोनों कार्यक्रम का नेतृत्व राकेश कुमार राय गाछी टोला द्वारा किया गया। खुशी की बात है की पॉवर हाउस चौक पर करीब एक सौ पचीस लोगों को भोजन एबं ग्यारह लोगों को कंबल वितरण किया गया।
वही बाघी में करीब चालीस लोगों को भोजन एवं एकमात्र कम्बल का वितरण में महत्वपूर्ण योगदान सर्ब श्री राकेश कुमार राय द्वारा संचालित एबं वितरित की गयी। जिसमें समाज सेवी सुजीत कुमार पटेल,अशोक कुमार सिंह उर्फ़ फागो जी, माता काली मंदिर के भगत जी कन्हैया भगत, हनुमान मंदिर के पुजारी और शहरी लाल शास्त्री जी एबं समाज सेवी अनिल कुमार राय जी कर रहे थे जो प्रश्नसनीय है।
विदित हो की उपरोक्त सभी के सभी महानुभाव इस पुनीत अबसर पर इस प्रकार का कार्य कर्म कर पुण्य के भागी हैँ।
आयोजन समाप्ति उपरांत भी दो और लोगों को कंबल वितरण राकेश कुमार राय जी द्वारा किया गया। इस प्रकार पॉवर हाउस चौक पर कुल ग्यारह लोगों को कंबल वितरण एबं बाघी में एक कंबल वितरण कर राकेश राय जी महान कार्य में पुण्य के भागी बने हैँ।

Comments