भाजपा नेता रामशंकर पासवान को सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई भाजपा राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य किये गए मनोनीत

भाजपा नेता रामशंकर पासवान को
सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई भाजपा राष्ट्रीय परिषद्  के सदस्य किये गए मनोनीत

जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
लगभग तीन दशक लंबे संगठनात्मक संघर्ष, निष्ठा और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है :रामशंकर पासवान


बखरी-बेगूसराय,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 19 जनवरी, 2026)। बखरी अनुमंडल के निवासी एवं भाजपा नेता रामशंकर पासवान को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई राष्ट्रीय परिषद् का सदस्य मनोनीत किया है। इस मनोनयन से बखरी सहित पूरे बेगूसराय जिले में खुशी की लहर है।
इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य ने बताया कि रामशंकर पासवान के राष्ट्रीय परिषद् में शामिल होने से क्षेत्र को एक बार फिर गौरव की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि सामान्य पृष्ठभूमि एवं अत्यंत गरीब परिवार से आने वाले रामशंकर पासवान वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में बखरी सीट से भाजपा के प्रत्याशी रह चुके हैं। पार्टी ने उनके लगभग तीन दशक लंबे संगठनात्मक संघर्ष, निष्ठा और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। 
बताया गया कि भाजपा की राष्ट्रीय परिषद् पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था है, जिसके सदस्य पार्टी के नीतिगत निर्णयों में सहभागिता करते हैं। ये सदस्य राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बैठकों में भाग लेकर पार्टी के संविधान, नीतियों एवं महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हैं तथा उन्हें जमीनी स्तर तक लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रामशंकर पासवान के मनोनयन पर गन्ना उद्योग मंत्री सह स्थानीय विधायक संजय पासवान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य ग्रासरूट कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देकर यह साबित किया है कि पार्टी वास्तव में कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज महतो, नावकोठी अध्यक्ष मुकेश महतो, गढ़पुरा अध्यक्ष कमल किशोर झा, डंडारी अध्यक्ष विजय तांती, पूर्व महामंत्री पवन सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पाठक सहित कृष्ण मोहन चौधरी, प्रियांशु रघुवंशी, सिम्पी गांधी, निकेत सिंह राठौड़, समीर श्रवण एवं अंकित सिंह समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए रामशंकर पासवान को बधाई दी।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments