प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े लाखों लाभार्थियों के लिए बदी राहत स्वीकृत राशि निर्गत करने का दिया आदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े लाखों लाभार्थियों के लिए बदी राहत स्वीकृत राशि निर्गत करने का दिया आदेश

जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
पीएम आवास लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत

पटना, बिहार (जनक्रांति हिन्दीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े लाखों लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। करीब पांच महीने से रुका हुआ भुगतान अब फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार ने पुरानी भुगतान व्यवस्था को ही जारी रखते हुए राशि भेजने पर सहमति दे दी है, जिससे लंबे समय से अटकी प्रक्रिया को गति मिलेगी।
केंद्र की सहमति मिलते ही राज्य सरकार भी सक्रिय हो गई है। राज्य सरकार ने तत्काल 4500 करोड़ रुपये जारी करने की मांग करते हुए भुगतान प्रक्रिया को शीघ्र शुरू कराने की पहल तेज कर दी है। इससे प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों को जल्द ही आवास निर्माण के लिए राहत मिलने की संभावना है।
जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments