इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ कायस्थाज ऑर्गनाइजेशन्स (आई. एफ. को.) इफको कायस्थों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी - अजीत सिन्हा

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ कायस्थाज ऑर्गनाइजेशन्स (आई. एफ. को.) इफको कायस्थों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी - अजीत सिन्हा

जनक्रांति कार्यालय से केंद्रीय ब्यूरो प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
मुख्य संयोजक इफको ने इफको के लॉन्चिंग की घोषणा कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्व समाज को उन्नति के शिखर की ओर ले जाने का किया वादा 

नई दिल्ली,भारत ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 23 जनवरी, 2026)। इफको के मुख्य संयोजक अजीत सिन्हा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जयंती पर उनके प्रति प्रस्तावित संस्था इफको की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और  उनका अवतरण जिस समाज में हुआ था वह कायस्थ समाज ही है और जिस तरह से पूरे राष्ट्र को उन पर गर्व है ठीक उसी तरह से कायस्थ समाज भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है।
लेकिन विभूतियां धर्म और जाति से परे होती हैं इसलिये उनका कार्य भी सर्व समाज के लिए ही होता है,
तत्कालीन जो अपने देश भारत की परतंत्रता वाली जो स्तिथि थी उससे देश को आजादी की ओर बढ़ना ही था और ये आजादी शांति की जगह क्रांति भरे कदमों से ही हासिल की जा सकती थी और इन क्रांतिकारी भरे कदमों में कई क्रांतिकारियों के नाम और उनके काम उल्लेखनीय है जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्थान उच्चतम है, स्वतंत्र भारत की पहली मह्त्वपूर्ण नींव नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने ही रखी थी और ना उन्होंने अंग्रेजों को देश से भागने पर मजबूर किया।
 अपितु उनके भय से भयभीत होकर अंग्रेजो की पतलून भी गिली हो गई और बाद में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि नेताजी के कारनामों से भयभीत होकर ही वे भारत से अपनी सत्ता को समेटने पर मजबूर हो गए और उनके जन्म जयंती पर कायस्थ समाज सहित पूरे देश वासियों द्वारा उन्हें याद किया जाना लाजमी ही है क्योंकि विभूतियां मरते नहीं हैं अपितु वे अमरत्व को प्राप्त करते हैं और उनकी विचारधारा को उनके फालोअर सर आँखों पर रखते हैं।
हालांकि नेताजी ने अपने कायस्थ समाज के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया फिर भी आज भी वे कायस्थ समाज के नयनों के तारे हैं और भविष्य में भी बने रहेंगे ऐसी उद्गार व्यक्त करते हुए इफको के मुख्य संयोजक अजीत सिन्हा ने कहा और उनकी इस जन्म दिवस को यादगार बनाने हेतु प्रस्तावित इफको के लॉन्चिंग की घोषणा की जिसका मुख्य लक्ष्य प्रारम्भिक तौर पर श्री चित्रगुप्त मिशन के तहत दुनिया के कायस्थों एक हो के अंतर्गत संसार में व्याप्त सभी क्षेत्रों के कायस्थ संगठनों के प्रमुख और प्रतिनिधियों को धरातल पर बिठाकर कायस्थों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न मुद्दों पर एक स्वर बनाना और फैसले के अंतर्गत विकास हेतु नीतियों को अमलीजामा पहनाना ।
आगे अजीत सिन्हा ने कहा कि हालांकि यह एक असाधारण कार्य है लेकिन असाध्य नहीं और यदि अनवरत प्रयास की जाय तो कायस्थों के बीच एकता भी स्थापित होगी और उनका सर्वांगीण विकास भी होगा और नेताजी का स्व समाज यदि मजबूत होगा तो भविष्य में देश को भी मजबूती विगत युगों के भांति प्रदान करता रहेगा ।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments