जयंती विशेष: नेता जी सुभाष चंद्र बोस

जयंती विशेष: नेता जी सुभाष चंद्र बोस 

जनक्रांति कार्यालय से केंद्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट 
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने के लिये उन्होंने जापान के सहयोग से "आजाद हिन्द फौज " का किया था गठन 

इंडिया न्यूज डेस्क,(जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 23 जनवरी,2026,)। नेता जी सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे । द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने के लिये उन्होंने जापान के सहयोग से "आजाद हिन्द फौज " का गठन किया था । उनका नारा " जय हिन्द "था उन्होंने  बलिदान और समर्पण का आह्वान किया ताकी ब्रिटिश शासन से देश को मुक्त किया जा सके ।
   " तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा " और " जय हिन्द  " का नारा आज भी यवाओं को प्रभावित करती है, उनकी जन्म तिथि २३ जनवरी १८९७ और मृत्यु तिथि १७ अगस्त १९४५ का है जो आज भी विवादासपद है , उनके राजनितिक गुरु "देश बंधु चितरंजन दास " से वे प्रभावित थे ।
   उनके पिता जानकी नाथ बोस एक प्रसिद्ध वकील ही नहीं बल्कि बंगाल विधान सभा के सदस्य भी रह चुके थे। ब्रिटिश सरकार ने उन्हें  " राय बहादुर " का ख़िताब दिया था । उनकी रचना " द इंडियन स्ट्रेगल "दो भागों बाली पुस्तक है उनकी माता का नाम प्रभावती देवी था। उनकी आख़िरी तस्बीर १७ अगस्त १९४५ है ज़ब वे वियतनाम से साइगावं उतरे थे ।
   मृत्यु जो अँधेरे में खो गयी १८अगस्त १९४५को ताईवान में बिमान दुर्घटना में हुई जो विवादासपद है । 
उपरोक्त आलेख केंद्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा संप्रेषित समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक व संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
 

Comments